किसके जीवन में परेशानियां आती नही है

किसके जीवन में परेशानियां आती नही है, 
किसके जीवन में मुश्किलें नही है, 
कौन है खुशहाल इस दुनियाँ में, 
कौन रखता है ख्याल इस दुनियाँ में, 
किसके जीवन में हैरानियां नही है  l

जो सोच लिया तो फिर क्या पाना मुश्किल है, 
जो समझ लिया तो फिर कहाँ जाना मुश्किल है, 
माना कि अपनों का साथ सबको नही मिलता है, 
माना कि लोगों का साथ सबको नही मिलता है, 
किसके जीवन में नाकामियां आती नही है  l

जीवन में कुछ अच्छा होता है तो
कुछ बुरा भी हो जाता है, 
दुनियाँ में कोई अच्छा मिलता है तो
कोई बुरा भी मिल जाता है, 
कभी तो जीवन में उम्मीदों के फूल खिलते हैं, 
कभी तो जीवन में सपने पूरे हो जाती हैं, 
किसके जीवन में खुशियाँ आती नही है  l

Aman

Comments

Popular posts from this blog

What you think