खुशी तो हमेशा दिल में रहे

खुशी तो हमेशा दिल में रहे, 
हँसी तो हमेशा लबों पर रहे, 
कुछ पल तो यहाँ पर खुशी में कटे, 
कुछ पल तो यहाँ पर हँसी में कटे, 
खुशी तो हमेशा जिंदगी में रहे  । 

कुछ परेशानियां जिंदगी में आ जाती कभी, 
पर जिंदगी नही है रूकती कभी, 
आँखों में सपने हजारों लिये, 
जिंदगी आगे बढ़ती जाती रही, 
कुछ मिल जाता कुछ खो जाता, 
कोई मिल जाता कोई खो जाता, 
जीने की चाह हमेशा दिल में रहे  । 

कुछ प्यार मिले कुछ नफरत मिले, 
कुछ यादें मिले कुछ हसरत मिले, 
कुछ बेगानापन कुछ अपनापन मिले, 
दुनियाँ में सबको ना सब कुछ मिले, 
पर प्यार हमेशा दिल में रहे  । 

अमन






Comments

Popular posts from this blog

Why I am here