Tuesday, March 7, 2023

मुश्किलों से सीखते हैं हम

मुश्किलों से सीखते हैं हम, 
मुश्किलों से जीतते हैं हम, 
हमने सीखा है आगे बढ़ना, 
हमने सीखा है मंजिल पाना, 
आशा मन में रखते हैं हम l

दिल में प्यार की नदियाँ बहती, 
मन में खुशी की लहरें बहती, 
आँखों नए सपनें रखते, 
दिल में हरदम अपनापन रखते, 
कुछ नया करने का दम भरते हैं हम l

नये अरमान सजाते चले,
नया जहान बनाते चले, 
नई ये धरती, नया आसमान, 
नये ख्वाब, नया उत्साह, 
जीवन में खुशियाँ भरते हैं हम l

Aman

Monday, March 6, 2023

मुश्किल घड़ियों में भी आगे बढ़ते जाना है

मुश्किल घड़ियों में भी आगे बढ़ते जाना है, 
मंजिल चाहें मिले या ना मिले, पर चलते जाना है, 
माना सुख का समय कम मिलता है, 
लेकिन दुख में भी नही धीरज छोड़ जाना है  l

किस्मत उनकी संवरती है जो कर्म करना छोड़े नही, 
मानवता को सच्चा धर्म समझना छोड़े नही, 
सद्गुणों का जीवन में विकास हो, 
दयाधर्म, प्रेम करुणा, ज्ञान भक्ति का जीवन में प्रकाश हो, 
जीने  में विश्वास बढे और जीवन को स्वर्ग बनाना है लो

इस दुनियाँ में नही किसी का पक्का ठिकाना है, 
जो आया उसे जाना पड़ता, नही चलता कोई बहाना है, 
आशा त्रष्णा धन बल छूटे, छुटे श्वास शरीर, 
परमेश्वर के भजन में प्यारे, बनती सबकी तकदीर, 
अंत समय याद आये वो ईश्वर, प्रभु से ऐसा प्रेम बढ़ाना है  l


Aman

Wednesday, March 1, 2023

जिसको आगे बढ़ना है

जिसको आगे बढ़ना है, वह बढ़ेगा ही, 
जिसको पीछे मुड़ना है, वह मुड़ेगा ही, 
आगे बढ़ने का नाम ही तो जिंदगानी है, 
मंजिल की तरफ कदम बढ़ाना तो, 
वीरता की निशानी है, 
जिसे रुकना है, वह रूकेगा ही  l

सोच जो अच्छी हो तो फिर क्या मजबूरी है, 
दिल में प्यार हो तो फिर क्या मगरूरी  है, 
खुश रहने के लिए तो मन में शुकून जरूरी है, 
औरों में प्यार बाटें बिना जिंदगी अधूरी है, 
जिसे मंजिल पानी है वह पाएगा ही l

सपनों और हकीकत में, 
जमीन आसमान का फर्क होता है, 
अपनों और बेगानों मैं बहुत फर्क  होता है, 
जो सपनों को हकीकत मैं बदल देते हैं, 
जो औरों को अपना बना लेते हैं, 
वे तो दुनियाँ में मिशाल कायम करते हैं, 
जिसे जो करना है, वह करेगा ही  l

Aman

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...