Monday, October 9, 2023

जब मंजिल की तलाश हो तो

जब मंजिल की तलाश हो तो, 
कदम बढ़ते जाते हैं, 
कुछ पाने की चाहत हो तो, 
हाथ बढ़ते जाते हैं, 
हाथों में अगर हाथ आ जाए तो, 
ताकत दुगनी हो जाती है, 
चुप रहकर अगर बोला जाए तो, 
जुबाँ बातों में असर कर जाती है, 
जब सपनों को पूरा करना हो तो, 
कुदरत भी साथ दे जाती है l

किस्मत किसको कहते हैं, 
कुछ अपने हाथों से लिखते हैं, 
हिम्मत किसको कहते हैं, 
जो आगे बढ़ते रहते हैं, 
समय के जो साथ रहता है, 
जीवन उसका बन जाता है, 
खोना पाना, कभी हार जीत, 
जीवन तो ऐसे ही चलते जाता है, 
सही सोच लिया, वह करते चले तो, 
जीवन में खुशियाँ आती है  l

जब नफरत ना हो सीने में, 
जब चाहत हो जीने में, 
जब ख्वाबों का सिलसिला हो, 
जब इरादों में मजबूती हो, 
जब नई मंजिलें दिखती हो, 
जब नई आदतें जन्मती हो, 
जब सुंदरता मन में वास करे, 
जब प्यार दिल में प्रकाश करे तो, 
जिंदगी खूबसूरत बन जाती है l

Good morning🥱

Thank you so much. 


Sunday, October 8, 2023

जीवन अच्छा लगता है

जब मन में खुशी हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है, 
जब चेहरे पे हँसी हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है, 
दुखी रहने का कुछ फायदा नही, 
जब दिल में प्यार हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है  l

मन अगर मजबूत है तो, 
कुछ भी हासिल हो सकता है, 
ज़ुबाँन पे अगर मिठास हो तो, 
कोई भी अपना बन सकता है, 
जब दिल की बातें होती हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है  l

कुछ मिल गया, कुछ मिल जाए, 
कोई मिल गया, कोई मिल जाए, 
इस जीवन की राहें है ऐसी, 
कुछ खोए, यहाँ कुछ पाए, 
जब मन में चैन सुकून हो तो, 
जीवन अच्छा लगता है  l


Thank you. 

ये जीवन खुशियाँ से भर जाए

ये जीवन खुशियाँ  से भर जाए, 
सबके चेहरों पर हँसी आ जाए, 
जी भर के जी ले जिंदगी को, 
रूह पे निखार आ जाए l

कदम चल पड़े उस दिशा में, 
जहाँ मस्ती की बहार हो, 
छूट जाए सारी चिंताएँ, 
दिल में प्यार ही प्यार हो, 
अगर एक दूजे का साथ हो तो, 
जीवन में बहार आ जाए  l

कुछ सोचना है अच्छा, 
कुछ करना है अच्छा, 
कुछ चाहना है अच्छा तो, 
कुछ पाना है अच्छा, 
सही दिशा में मन चले तो, 
मंजिल का पता लग जाए  l

ये जो जिंदगी मिली है, 
ये तो बहुत अनमोल है, 
ये जो साँसें मिली है, 
ये तो बेहद अनमोल है, 
इस जिंदगी की कीमत समझे तो, 
जीवन सफल ये हो जाए  l


Good morning🥱


O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...