Wednesday, December 6, 2023

जिंदगी ख्वाबों में ही, चले तो अच्छा है,

जिंदगी ख्वाबों में ही,
चले तो अच्छा है, 
जिंदगी प्यार में ही, 
पले तो अच्छा है, 
चाहतें और बढ़ती है, 
तो इसमें बुरा क्या है, 
जिंदगी और सपने बुने, 
तो इसमें बुरा क्या है, 
जिंदगी चाहतें पूरी, 
करे तो अच्छा है  l

किसकी किस्मत में, 
क्या लिखा है, 
नही कोई जानता, 
अगले पल क्या होनेवाला है, 
नही कोई जानता, 
छूट जाते हैं सब भ्रम,
एक ही पल में, 
सच से सामना जब होता है, 
इस जीवन में, 
जिंदगी खुशी खुशी, 
चले तो फिर अच्छा है l

मन खोया रहता है, 
जब कल्पनाओं में, 
मन सोचता रहता है, 
सब दिशाओं में, 
जिंदगी सँवारने की, 
कोशिस तो सभी करते हैं, 
जिंदगी में जीतने की, 
कोशिस तो सभी करते हैं, 
कुछ मंजिल पाते हैं, 
तो कुछ राहों में रह जाते हैं, 
कुछ हारते हैं तो , 
कुछ जीत जाते हैं, 
सब कुछ मिलता है, 
इस जीवन में, 
जिंदगी आगे बढ़े,
तो फिर अच्छा है l

जिंदगी ने जिसको भी, 
अपना लिया, 
उसके जीवन में, 
ख़ुशियाँ भरती चली गई, 
अपनापन जिसके 
अंदर भर गया, 
उसको सारे जहान की 
खुशी मिल गई, 
नया जमाने के
साथ में जो चल पड़े, 
रौनक फिर चेहरे पर, 
आ जाए तो अच्छा है  l



Thank you. 

Sunday, December 3, 2023

अपनी जिंदगी के, आप ही मालिक

अपनी जिंदगी के,
आप ही मालिक, 
जैसा चाहो, वैसा कर लो, 
आप चलाते हो ये जिंदगी, 
जिधर चाहे, वही ले जाओ, 
आपकी शुरुआत से
जिंदगी बदल जाती है, 
आप जैसा चाहते हो, 
वैसी जिंदगी बन जाती है , 
अपनी किस्मत के 
आप ही मालिक, 
आपके प्रयासों से आपकी, 
किस्मत चमक जाती है  l

जहाँ कदम आप रख दो, 
वही सफलता आ जाती है, 
जैसी आप सोच रखते, 
वैसी जिंदगी बन जाती है, 
बेशकीमती शरीर ये पाया, 
अनमोल ये जीवन पाया, 
जो मिला वह स्वीकार लिया, 
जो नही मिला, 
उसका क्या पछतावा, 
सोच अच्छी, जीवन अच्छा, 
काम अच्छे, जीवन अच्छा, 
अच्छे कामों से ही तो, 
जीवन में खुशियाँ आती है  l

दिल में प्यार भरा हुआ तो, 
दुनियाँ में आना सफल हुआ, 
कौन किसका
कितना साथ निभाता, 
ये तो मुकद्दर का फैसला है, 
कौन किसको रोक पाता, 
जब आप आगे बढ़ना चाहते हो, 
कौन किसका क्या बिगाड़ पाता, 
जब वो रब मेहरबान हो, 
वही सबको देता सहारा, 
वही सबका पालनहारा, 
उसकी क्षत्रछाया में जिंदगी, 
खुशहाल बन जाती है  l

एक आप हैं, एक वो है, 
जिससे सारा संसार है, 
आपमें वो है, आप हैं उसमें, 
प्रकृति उसका उपहार है, 
मिट जाती हैं सब दूरियाँ, 
जो आप दिल से चाहेंगें, 
जिंदगी भी बदल जाती है, 
जो आप बदलना चाहेंगें, 
देखा लो अगर प्यार से तो, 
खूबसूरत ये संसार है  l



Thank you. 




O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...