Saturday, December 23, 2023

हे मालिक तेरा शुक्रिया

हे मालिक तेरा शुक्रिया, 
हे दाता तेरा शुक्रिया, 
अंतर्यामी, हे सुखधामी, 
परबृहम, हे आनंदस्वामी, 
सब जीवों के पालक रक्षक, 
सब सृष्टि के जन्मदाता, 
तुम ही तुम इस जग में, 
अंदर बाहर तुम ही हो, 
तुम ही सब देनेवाले, 
तुम ही सबसे लेनेवाले, 
खाली हाथ सब आते हैं, 
खाली हाथ सब जानेवाले,
तुम से सब पाया है प्रभुजी, 
हे गोविंद तेरा शुकिर्या  l

झूठा ये जग सारा, 
नाम तेरा ही सच्चा है, 
जगत के काम चलते रहते, 
ध्यान तेरा ही सच्चा है, 
तु देखे, सब कुछ ही, 
तुझसे नही कुछ छिप पाए, 
तू जाने हाल सबका, 
तुझसे कुछ नही बच पाए 
तेरी दया का अंत नही प्रभु, 
तेरी कृपा का अंत नही, 
तेरे कर्म का अंत नही प्रभुजी, 
तेरी लीला का अंत नही, 
तेरी शरण में आ ही गए, 
अब कर दो कल्याण प्रभुजी, 
तुझसे प्रीत लग ही गई, 
हे ईश्वर तेरा शुकिर्या  l

माता पिता तुम ही सबके, 
भाई बंधु तुम ही सबके, 
तुझसे रिश्ता सबका है, 
दूर नही तुम हो किसी से, 
कोई माने तुझको अपना खुदा, 
कोई तुझे नही माने, 
सब पर तेरी कृपादृष्टि, 
सब तुझसे ही, सब पाए, 
कौन तुझे याद करे, 
कौन भूला बैठा है, 
कौन तुझसे प्रीत करे, 
कौन रूठा बैठा है, 
ज्ञान की आँखे देते तुम ही, 
फिर अज्ञान सब मिट जाता है, 
सबको अपना कहते तुम्ही, 
फिर दूर कौन रह पाता है, 
पर्मेश्वर् सबके मालिक, 
सर्वात्मा तेरा शुकिर्या  l

कुछ भी नही तुझसे अलग 
फिर अलग क्यूँ लोग समझते है, 
कोई नही दूर तुझसे, 
फिर दूरी क्यूँ समझते हैं, 
तूने रचे जीव ये सारे, 
तूने जहान का निर्माण किया, 
तूने बसाये लोक सभी, 
बृह्मांड का निर्माण किया, 
सुंदर तन, सुंदर मन, 
सुंदर जीवन का निर्माण किया, 
प्रकृति में रंग भरे, 
सुंदरता का निर्माण किया, 
दया के सागर परमात्मा, 
हे विधाता, तेरा शुकिर्या  l


Thank you. 

Thursday, December 14, 2023

कुछ पाने की जिद्द है तो

कुछ पाने की जिद्द है तो, 
कुछ करने की जिद्द है तो, 
फिर कामयाबी आपके साथ है, 
आप क्या चाहते हैं, 
कैसे शुरुआत करते हैं, 
आपके मन में क्या है, 
दिल में क्या है, 
अगर मन मजबूत है, 
शरीर मजबूत है, 
फिर कोई भी 
मन्जिल दूर नही है  l

किस्मत उनकी बनती है, 
जो किस्मत से लड़ना जानते हैं, 
जिनमें कुछ पाने का जुनून है, 
उनकी चाहतों में बल है, 
जिनके मन में खुशी है, 
जिनके लबों पर हँसी है, 
उनके लिए फिर 
क्या पाना मुश्किल है l

जैसा आप सोचते हैं, 
वैसे ही बन जाते हैं, 
जैसा आप बनना चाहते है, 
वैसे बन जाते हैं, 
जीवन में सुधार तो 
हर पल जरूरी है, 
जीवन से प्यार तो
हर पल जरूरी है, 
जीने की जिनमें तमन्ना है, 
फिर जिंदगी उनके साथ हैं  l

नजरें क्य ढूंढती है, 
नजरें कुछ तो ढूंढती है, 
कौन मिला, क्या मिला, 
जिंदगी खुशी चैन ढूंढती है, 
मन उदास रखने का,
कोई फायदा नही है, 
हर चीज में कमी ढूँढने का
कोई फायदा नही है, 
मन को बेवजह 
उलझाए क्यूँ रखे, 
चिंताएँ करने का
कोई फायदा नही है, 
जिन्हें रब पे भरोसा है, 
फिर तो हर खुशी
उनके साथ है  l


Thank you

Tuesday, December 12, 2023

अपनी मेहनत करना मत छोड़ो

अपनी मेहनत करना मत छोड़ो, 
जिंदगी स्वयं निखरती जायेगी, 
जीने का अंदाज अलग रखो, 
जिंदगी स्वयं महकती जायेगी, 
कुछ मिल गया, कुछ मिल रहा, 
कुछ पा लिया, कुछ चला गया, 
कुछ चाहतें पूरी हुई, 
कुछ जो चाहा, वह मिल रहा, 
इस तरह से जिंदगी, 
खुद ही अपनी राह बनायेगी  l

आप अपनी तकदीर के खुद मालिक,
आप अपनी जिंदगी के खुद मालिक,
खुशी और गम तो आते जाते, 
आप अपनी हँसी मुस्कुराहट के खुद मालिक, 
प्यार की राहों में चलना, 
देखो जिंदगी खूबसूरत नजर आयेगी  l

कुछ तो बात है तुम में,
जो जिंदगी को शानदार बना देते हो,
कुछ तो बात है तुम में,
जो दुनियाँ में अपना नाम बना लेते हो,
खुद को कमजोर मत समझो,
दुनियाँ से जो चाहोगे, 
वह मिल जायेगा  l

जिसे जो समझना है वह समझे,
जिसे जो सोचना है वह सोचे,
चल पड़े कदम जो आगे, 
फिर तो मुश्किल गई राहों से, 
रुकने की क्यूँ हम सोचे, 
क्यूँ अपने मन को रोके, 
आशा के दीप जगाकर मन में, 
जीत की नींव हम रखें, 
रोज रोज की ये जिंदगी, 
यूँ ही मुस्कुराती चली जायेगी l


Thank you. 

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...