Friday, September 29, 2023

रोज रोज की वही जिंदगी




रोज रोज की वही जिंदगी, 
लगता है हर पल नई जिंदगी, 
कुछ प्यार भरी, कुछ चाह भरी, 
लगता है  कुछ मदभरी जिंदगी, 
जिसे अपना समझा, वही अपना, 
वरना ये अजनबी जिंदगी l

ये भीड़ भाड़ की जिंदगी, 
ये भाग दौड़ की जिंदगी, 
कुछ हँसी खुशी की जिंदगी, 
कुछ मुश्किल सी ये जिंदगी l

कुछ बेचैन सी ये  जिंदगी, 
कुछ सकून भरी ये जिंदगी, 
चलती ही जा रही है, 
नाराज सी ये जिंदगी l

कभी ये घबराए, कभी ये मुस्काए, 
कभी ये इतराए, कभी ये इट्ठलाये, 
कुछ तृप्त सी ये जिंदगी, 
कुछ प्यास सी ये जिंदगी l

कभी अच्छी भी लगती है, 
कभी बुरी भी लगती है, 
कुछ थकी हुई सी जिंदगी, 
कुछ आराम सी ये जिंदगी, 
कुछ आम सी ये जिंदगी, 
कुछ खास सी ये जिंदगी  l




Thursday, September 28, 2023

सोचने का नजरिया बदले




सोचने का नजरिया बदले, 
देखने का नजरिया बदले, 
मन को साफ करने की आदत, 
दिल को साफ करने की आदत, 
कुछ जीने का तरीका बदले  l

चाहतें मन में है तो कुछ बुरा नही, 
प्यार मन में है तो कुछ बुरा नही, 
कुछ सपनों में रंग भरें, 
कुछ जीवन में खुशियाँ भरे,
दुनियाँ में रहने का तरीका बदले l

जिन्हें प्यार है जिंदगी से, 
वो ही खुशहाल है, 
जिनकी नीयत अच्छी है, 
वही मालामाल है, 
जिनके हर कदम में एक जुनून है, 
जिनके मन में पाने का जज्बा, 
जिनके काम में नयापन है, 
मंजिल की तरफ वही आगे को बढ़ते  l




सारे खिलौने उसने बनाए





सारे खिलौने उसने बनाए, 
सारे खेल है उसने रचाए, 
नचा रहा वह सब को ऐसे, 
जैसे कठपुतली को नाच नचाए, 
सारी दुनियाँ चलती फिरती, 
कोई ईधर् चला, कोई उधर चला, 
ऐसा जीवन उसने बनाया, 
कोई इसमें चैन ना पाए  l

बिना मकसद का जीना यहाँ है, 
जो मकसद है वह मिल नही पाए, 
इसको ही किस्मत कहते हैं, 
कोई खोये, कोई पाए, 
सब एक दूजे को जानते हैं, 
फिर भी कोई जान ना पाए, 
अजनबी की तरह रहे सब, 
उसकी लीला कोई समझ ना पाए  l

वो देखे सब वो जाने सब, 
उसकी नजरों से कोई बच नही पाता, 
वो ही करता वो ही करवाता, 
वो ही सबका दिल बहलाता, 
वो ही देखे, वो ही दिखाए, 
वो ही सबको सही राह दिखाए  l





हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...