Thursday, November 30, 2023

Kaun Aaya Mere Man Ke Dware........... Beautiful Song


 

इस जिंदगी में हरदम

इस जिंदगी में हरदम, 
पाना ही तो नही होता, 
कभी खोना भी तो होता है, 
कभी इंसान को खुशी मिलती है, 
तो कभी गम भी तो मिल जाता है, 
कभी चाहत पूरी हो जाती है, 
कभी चाहते, 
अधूरी भी तो रह जाती है, 
इस जिंदगी में हरदम
अच्छा ही नही होता, 
कभी बुरा भी तो हो जाता है  l

जब ना पाने की खुशी है, 
और ना खोने का गम है, 
समभाव के जीवन में, 
मन रहता प्रसन्न है, 
छूटती है मन की तृष्णा, 
छूटती है मन की व्याकुलता, 
मन स्थिर जब हो जाता है, 
मिल जाती है मन की प्रसन्नता, 
हर एक दिन, एक जैसा नही होता, 
कभी सुख आता है, कभी जाता है  l

चल पड़े जब कदम आगे, 
फिर क्या पीछे देखना है, 
जिंदगी में हरदम ही तो, 
आगे की मंजिल देखना है, 
रास्ते आसान बने या
कदम और मजबूत हो, 
मन में अगर हो दृढ़ता तो, 
जीवन कुछ आसान हो, 
चाहतें कभी पूरी हो जाती तो
कोई सपना अधूरा रह जाता है l

जिंदगी ये समझ ना आए, 
जिंदगी जीने के लिए है, 
जो मिल जाए, वही है बढ़िया, 
किस्मत चमकने के लिए है, 
मन की कल्पनाओं में 
और कितना भटकेंगें, 
जिंदगी की हकीकत से, 
कुछ तो सामना हो जाए, 
आजकल की जिंदगी में, 
यूँ ही आनंद आता है  l


Thank you. 


Wednesday, November 29, 2023

कुछ ना कुछ करते रहे तो

कुछ ना कुछ करते रहे तो, 
जिंदगी हसीन दिखती है, 
कुछ पाया, कुछ खो दिया पर
जिंदगी रंगीन दिखती है, 
जीने का तभी मजा है, 
जब जिंदगी में उतार चढ़ाव हो, 
सफर का मजा तभी जब, 
मन खुशमिजाज हो, 
कदम जब चलते रहे तो, 
मंजिल हसीन दिखती है l

क्या जीतना, क्या हारना, 
ये जीवन खेल तमाशा है 
कभी मुस्कुराना, कभी रो देना, 
ये भावनाओं का जमाना है, 
मन क्यूँ व्याकुल फिरे जहान में, 
क्या ढूँढना ये चाहे, 
मिला नही क्या, जो पाना चाहे, 
चाहत क्या और क्या पाना है, 
आजकल की जिंदगी में, 
गम ज्यादा, खुशी कम है, 
फिर भी तो ये जिंदगी, 
अपनी राह बनाती है  l

बेवजह अपनेआप ही, 
चल पड़े, मंजिल की तरफ, 
मुश्किलें तो आती जाती, 
कदम रहे, खुशियों की तरफ, 
जब रोशनी मिल जाती है तो, 
पथ भी आसान बन जाते हैं, 
जब मुश्किलें हट जाती है तो, 
जिंदगी खुशियों भरी बन जाती है, 
उड़ान मन जब भरने लगे तो
तकदीर भी बदल जाती है l

सच में जीवन बड़े गज़ब का, 
सबके पास ये खजाना है, 
इससे जितना भी पा जाओ, 
क्या कम क्या फिर ज्यादा है, 
सपने भी पूरे हो जाते, 
उम्मीदें भी पूरी हो जाती है, 
मन में आशा भरी हुई तो, 
फिर जीवन का दुख आधा है, 
चाहतों के मौसम में, 
जिंदगी निखर जाती है  l


Thank you. 




हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...