मंजिल दूर नही है तुम्हारी

मंजिल दूर नही है तुम्हारी, 
दूर हैं तो इरादें हैं, 
जो चाहो वह कर सकते हो, 
मन में जो मजबूत इरादें हैं, 
सोच सही हो तो क्या मुश्किल, 
नजर सही हो तो क्या मुश्किल, 
दुनियाँ के इस मेले में, 
सब आते और जाते हैं  l

आगे बढ़ते जाएँगे तो, 
फिर तो ठिकाना आयेगा, 
कुछ तो नया होगा जीवन में, 
कुछ तो नया मिल जाएगा, 
अपनापन तुम्हें कहीं तो मिलेगा, 
कोई तो अपना दिख जाएगा, 
छोड़ोगे जो जिद्द ये झूठी, 
मन मुस्काता जाएगा, 
इस जीवन के सफर में, 
कुछ मिलते हैं कुछ खो जाते हैं  l

प्यार भरा ये दिल है तो, 
नफरत इसमें क्यूँ आए, 
खुशियों भरा ये जीवन है तो, 
दुःख के क्यूँ बादल छाए, 
आगे बढ़ने की कोशिस करके, 
हर बाधा पार कर जाते हो l


Aman

Comments

Popular posts from this blog

What you think