मुसीबत सब हट जाएगी, जरा धीरज रखो

मुसीबत सब हट जाएगी, जरा धीरज रखो,
मुश्किलें सब छूट जाएगी, जरा धीरज रखो,
जिंदगी में क्यूँ ये मायुसियाँ है, मन में क्यूँ बेचैनियाँ है,
दिल ये क्यूँ परेशान सा है, जीवन क्यूँ उदास सा है,
आँखों मैं क्यूँ हैरानियाँ है, जरा धीरज रखो  l

अपना तो दिखता सारा जहान है,
अपना तो दिखता जमीन आसमान है,
प्यार से रोशन सारा  जहान है,
चाहत के ही सब निशान है,
मंजिल भी मिल जाएगी एक दिन,
जरा धीरज रखो  l

क्या खोया और क्या यहाँ  पाया,
क्या चाहा और क्या नही पाया,
माना राहों में कुछ मुश्किलें आई,
कुछ पल जिंदगी नही मुस्काई,
लब पे हँसी ठहाके होंगे, जरा धीरज रखो  l


Aman

Comments

Popular posts from this blog

What you think