नई सुबह, नई खुशियाँ लेकर आई है

नई सुबह, नई खुशियाँ लेकर आई है, 
नई सुबह, नई उम्मीदें लेकर आई है, 
भूल गए हम गम सारे, 
मिल गए हैं सुख के नजारे, 
नई सुबह, नई बहार लेकर आई है  l

मंजिलें भी मिल गई, 
जिंदगी ये खिल गई, 
छूट गए, जैसे दुख सारे, 
मिल गए, जैसे दिल सारे, 
नई सुबह, नई उमन्गे लेकर आए है  l

चल पड़े कदम वहाँ, 
जहाँ प्यार का ठिकाना हो, 
आँखों में नए सपने हैं, 
चाहत का इशारा हो, 
नई सुबह, संग अपने खुमार लेकर आई है l

Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here