कुछ देर तो मन को हरि चरणों में लगाया जाए
कुछ देर तो मन को
हरि चरणों में लगाया जाए,
कुछ देर तो
हरि शरण में आया जाए,
दुनियाँ के काम तो
कभी खत्म नही होते हैं,
कुछ पल तो
परमात्मा को बुलाया जाए l
जीवन को सही से वही जी पाते हैं,
संसार से जो मन को हटाते हैं,
प्रभु को याद जो करते हैं जगत में,
दुनियाँ में आकर,
अपनी किस्मत वही जगाते हैं,
कुछ पल तो
हरि का सुमिरन किया जाए l
कल भी बीता, आज भी बीते,
कल भी गया, आज भी जाए,
समय हाथ नही किसी के आए,
चिंता दुनियाँ की काहे करता,
ये दुनियाँ, किसी की नही बन पाए,
क्यों नही, कुछ पल तो
जीवन को सँवारा जाए l
Thank You.
Comments