जीवन ये मुश्किलों भरा क्यूँ नजर आता है

जीवन ये मुश्किलों भरा क्यूँ नजर आता है, 
जीवन ये चुनौतियों भरा क्यूँ नजर आता है, 
हर दिन एक नई चुनौती नजर आती है, 
हर दिन नया काम मुश्किल नजर आता है, 
हर दिन ये जीवन उलझन सा बन जाता है l

इस दुनियाँ के काम 
जिनसे कोई खुशी नही मिलती है, 
करते हैं तो जी जान से, 
पर कामयाबी नही मिलती है, 
जीवन का बहुमूल्य समय, 
सोच विचार में चला जाता है, 
जो करना चाहिए, वो तो करते नही, 
जो नही करना चाहिए, 
इंसान वही करता जाता है, 
खुद को खुश करने की खातिर, 
किसी का दिल दुखाए जाता है l

क्या हम इसलिए यहाँ आएँ हैं
कि दूसरों को कष्ट दें, 
क्या हम इसलिए यहाँ आएँ हैं
कि दूसरों की आजीविका छीन दें, 
किसी का अगर भला नही कर सकते तो
किसी बुरा भी फिर क्यों करें, 
किसी को सुख नही दे सकते तो
किसी को दुख क्यों दें, 
इंसान ही इंसान का यहाँ
दुश्मन क्यों बन जाता है  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here