Sunday, June 18, 2023

हर पल ये मन बदलता है

हर पल ये मन बदलता है, 
ये मन हर पल रंग बदलता है, 
कुछ सोचे यह अच्छा तो, 
कुछ बुरा भी सोचता रहता है l

हरदम कोई खुश रह पाए, 
ऐसा नही हो पाता है, 
हरदम कोई ख्वाब सजाए, 
ऐसा नही हो पाता है, 
मन की बात समझ न आए, 
ये बातें बहुत ही  करता है l

हर अंग का होना ही तो, 
जीवन को आसान बनाना है, 
निरोग अगर तन मन हो तो, 
जीवन सफल हो जाता है, 
मन अगर साथी बन जाए, 
मुश्किल वक्त नही आता है l


Aman


Saturday, June 17, 2023

हर पल ये मन सोचता रहता

हर पल ये मन सोचता रहता, 
क्यूँ इसको आराम नही, 
कल में घूमे, नही आज में, 
क्यूँ कोई इसको काम नही  l

सही हो जाए मन जो मेरा, 
जीवन सुधर ये जाएगा, 
मेरे संग रहेगा तो फिर
ये खुशियाँ जीवन में लाएगा, 
इस मन पे कुछ अंकुश हो तो, 
फिर कोई नाकाम नही  l

सोव सही जो हो हमारी, 
फिर खुशियाँ बेशुमार है, 
आज में जीये कल को भूले, 
फिर तो बेड़ापार है, 
मुश्किल कोई रह नही पाए, 
मन जो साथी बन जाएगा  l

Aman

Wednesday, June 14, 2023

आज का ही जीवन है

आज का ही जीवन है,
कल तो एक कहानी है,
आज में ही सब कुछ है,
कल तो बेईमानी है,
लोग जीते हैं आज को अपने ही ढंग से,
लोग रंगते हैं आज के ही रंग में,
आज से कुछ चाहिये,
कल की जिंदगी पुरानी है l

सुख भी चले जाते हैं,
दुख भी चले जाते है,
लोग मिलते हैं जीवन में,
लोग बिछड़ जाते हैं ,
आज से कुछ सीखना है,
कल की क्या परेशानी है  l

जो तुमने यह ठान लिया,
जिंदगी जीनी है शान से,
कोई रास्ता तुम्हारा नही रोक सकेगा,
दिल जीतोगे तुम मुस्कान से,
छोड़ दो अब द्वेष दिल का,
प्यार ही जिंदगानी है l

Aman

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...