हर पल ये मन बदलता है
हर पल ये मन बदलता है,
ये मन हर पल रंग बदलता है,
कुछ सोचे यह अच्छा तो,
कुछ बुरा भी सोचता रहता है l
हरदम कोई खुश रह पाए,
ऐसा नही हो पाता है,
हरदम कोई ख्वाब सजाए,
ऐसा नही हो पाता है,
मन की बात समझ न आए,
ये बातें बहुत ही करता है l
हर अंग का होना ही तो,
जीवन को आसान बनाना है,
निरोग अगर तन मन हो तो,
जीवन सफल हो जाता है,
मन अगर साथी बन जाए,
मुश्किल वक्त नही आता है l
Aman

Comments
Post a Comment