हर पल ये मन सोचता रहता

हर पल ये मन सोचता रहता, 
क्यूँ इसको आराम नही, 
कल में घूमे, नही आज में, 
क्यूँ कोई इसको काम नही  l

सही हो जाए मन जो मेरा, 
जीवन सुधर ये जाएगा, 
मेरे संग रहेगा तो फिर
ये खुशियाँ जीवन में लाएगा, 
इस मन पे कुछ अंकुश हो तो, 
फिर कोई नाकाम नही  l

सोव सही जो हो हमारी, 
फिर खुशियाँ बेशुमार है, 
आज में जीये कल को भूले, 
फिर तो बेड़ापार है, 
मुश्किल कोई रह नही पाए, 
मन जो साथी बन जाएगा  l

Aman

Comments

Popular posts from this blog

What you think