लगता है जिंदगी में कुछ कमी रह गई है

 



लगता है जिंदगी में कुछ कमी रह गई है, 
लगता है जिंदगी कुछ अधूरी रह गई है, 
रब के सिवाय कोई भी यहाँ पूरा नही है, 
संतुष्ट मन यहाँ होता नही है, 
लगता है दुनियाँ में हँसी खो गई है  l

चलो कुछ पल तो जी ले यहाँ, 
चलो कुछ पल तो हँस ले यहाँ, 
सबको, सब जहान में मिलता नही है, 
सबके जीवन में फूल प्यार का खिलता नही है, 
बेवजह दिमाग लगाना, 
बेवजह यूँ ही सोचते जाना, 
जैसे कोई कीमती चीज कहीं पर खो गई है  l

क्या ढूँढते है, किसे ढूँढते है, 
किससे मंजिल का पता पूछते है, 
जो मिल गया क्या काफी नही है, 
क्या खो गया जो दिल दुखी है, 
जैसे चाहत कहीं पर खो गई है  l

चलो जी ले जहान में,  जब तक है जिंदगी, 
रहे बेफिक्री का आलम, रहे जब तक ये जिंदगी, 
सकून के पल जीवन में आए, 
अगला पिछला चलो भूल जाए, 
लगता है मुझको वही खुशी मिल गई है  l


Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here