Saturday, July 29, 2023

ये जिंदगी पास में है तो तेरी है



ये जिंदगी पास में है तो तेरी है, 
जो चली गई तो फिर देरी है, 
साँस आए चले गए, 
फिर आए फिर चले गए, 
कभी ऐसा भी होता है, 
साँस आए फिर वापस ना आए  l

जो समय है जिंदगी जी लो खुशी से, 
छोड़कर मोह काम क्रोध लोभ अहंकार, 
प्यार बांटते चलो जहान में, 
करते चलो रब का आभार, 
मुश्किलें भी खत्म है होती, 
काम में जो मन लगाए  l

बेवजह खुद को दुखी रखने का कोई फायदा नही, 
बेवजह परेशान होने का कोई फायदा नही, 
आज है तो इस जिंदगी में कुछ कर पायेंगे, 
आज है तो इस जिंदगी से कुछ हासिल पायेंगे, 
आज को सुंदर बनाते चलें, 
क्या पता कल आए या ना आए  l

आपका यह जीवन आपकी संपति है



आपका यह जीवन आपकी संपति है, 
आपका यह जीवन आपकी उत्पति है, 
अपने जीवन के आप खुद ही जिमेदार हो, 
अपने इस जीवन की आप खुद ही सरकार हो, 
इस जीवन को आपकी अनुमति है  l

कोई क्यूँ दखल दे आपके इस जीवन में, 
कोई क्यूँ  कड़वाहट भरे, आपके इस जीवन में, 
अपने लिए इस जीवन में आप को ही करना है, 
अपने लिए इस जीवन में खुशियाँ आपको ही भरना है, 
इस जीवन मे आपसे उन्नति है  l

जिसे जो करना है, वह करता रहे, 
जिसे जो समझना है, वह समझता रहे, 
जिसे जो मिलता है, मिलता रहे, 
जो खुश होता है, होता रहे, 
इस जीवन में आपकी ही सही संमति है  l

कुछ वक्त खुशी में बीते तो वाह क्या बात है, 
कुछ वक्त प्यार में बीते तो वाह क्या बात है, 
मन कुछ सकून पाए इस जहान में, 
मन कुछ वक्त सब भूल जाए इस जहान में, 
दिल खुशियों से उछल जाए कुछ समय के लिए, 
मन आनंद से भर जाए कुछ समय के लिए, 
हर पल का आनंद लीजिये, 
यह जीवन आपके ही खातिर है l

चल अपनी राह बनाता चल



चल अपनी राह बनाता चल,
चल अपनी मंजिल पाता चल,
भूल जा क्या खोया था,
भूल जा जो अच्छा नही था,
जीवन अब खुशियोंभरा बनाता चल l

पल में बदले मन मेरा, 
बदले  ये जीवन मेरा, 
छूट जाए चिंता सारी, 
हर पल से करले यारी, 
करनी कुछ खुद से बातें, 
मुश्किल हट जाए सारी, 
मन को मजबूत बनाता चल  l

तेरा ही मन तुझे तो, 
करता परेशान है, 
तुझको कमजोर करना, 
इसका तो काम है, 
मन लगा जो सही काम में, 
मन चला जो सही दिशा में, 
फिर जीवनपथ आसान बनाता चल l

सोचे ये दुनियाँ क्या क्या, तेरे बारे में, 
कहती है दुनियाँ क्या क्या, तेरे बारे में, 
रुकना नही काम तेरा, तुझको तो आगे बढ़ना है, 
दिल में जो तेरे सपने, उनको पूरे करना है, 
तेरी ख्वाइशें हो जाए पूरी, 
मन में विश्वास बनाता चल  l

जो सोचे वही हो जाए, 
जो समझे वही कर जाएँ, 
अच्छा ही सोचे अब तो, 
फिर तो ये किस्मत बदल जाए, 
पाना कुछ दूर नही है, 
आगे बढ़ने में है मजा है, 
जीवन को खास बनाता चल l




मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...