Saturday, February 26, 2022

If you want Life will be created

 तुम चाहो तो जिंदगी ये बने, 

तुम चाहो तो यहाँ खुशियाँ मिले, 

तुम सोचो तो जंनत जिंदगी, 

तुम सोचो तो नर्क जिंदगी, 

तुम जैसा चाहो, वैसी जिंदगी बने l


कुछ सोच लिया तो, कुछ कर लोगे, 

कुछ जीवन में खुशियाँ भर लोगे, 

जैसी सूरज ने दिन को रोशन किया, 

जैसे चंदा ने रात को रोशन किया, 

वैसे ही जीवन में उजाला भर दोगी, 

चाहत से खुशियाँ मिलती है, 

तुमसे ही प्यारी जिंदगी बने l


हर दिल में प्यार की शहनाई बजे, 

हर लब पे प्यार के नग़मे हो, 

सारा जहान लगे प्यारा, 

जीवन मे नए करिश्मे हो, 

प्यार बिना ये क्या जिंदगी, 

प्यार के लिए ये जिंदगी हो l

Go ahead

 चलते जाना है, कदम बढ़ाना  है, 

रूक जाना नही, बढ़ते जाना है, 

हार जाने का नाम जिंदगानी है, 

मायूसी में वक्त बिताना नही, 

करते जाना है कई काम यहाँ, 

यहाँ जो चाहे, वही पाना है l


कुछ सोचा है तो कुछ कर लेंगे, 

कुछ करके, कुछ जी लेंगी, 

खुशियां जहान में बाँटनी है, 

जिंदगी गमों में नही काटनी है, 

कुछ खोकर भी कुछ पाना है। 


ये जीवन तो है खुशियोँ भरा, 

इस मन में और हौशला भरा, 

कुछ तो जीने की बात करे, 

कुछ तो हँसने की बात करे, 

यहाँ प्यार के दीप जलाना है l

Friday, February 25, 2022

What is Life, how is Life

क्या जीवन है, कैसा जीवन, 
क्यों जीवन है मुश्किल में, 
चिंताएँ क्यों लोगों के मन में, 
क्यों पीड़ाए है लोगों के दिल में, 
क्यों नहीं लोग शुकून से जीते, 
क्यों नही लोग जीने देते हैं, 
क्यों भय का माहौल बने, 
और क्यों नहीं हँसने देते हैं, 
हर कोई यहाँ जीये प्रेम से, 
चाहे जन हो या प्राणी, 
उसकी दुनियाँ, उसका जीवन, 
फिर कैसी मनमानी, 
प्यार भरा हो सीने में तो, 
खुशियाँ संग आयेगी, 
प्यार से ही तो इस दुनियाँ में, 
खुशियाँ बहुत आयेगी, 
जो सोचे अच्छा जग में, 
जीवन हो उजियारा, 
झूठ, लालच, कपट छोड़कर, 
जीवन बहुत ही प्यारा, 
प्यारी धरती, प्यारा अंबर, 
प्यारा लगे जहान ये, 
मनमानी का  दौर छोड़के, 
न्यारा लगे जहान ये, 
जीयो खुशी से, 
जीने दो सबको, 
यही बड़ा है नारा, 
प्यार से बदलो अपना जीवन, 
प्यार से बदलो, जहान ये सारा l

O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...