If you want Life will be created

 तुम चाहो तो जिंदगी ये बने, 

तुम चाहो तो यहाँ खुशियाँ मिले, 

तुम सोचो तो जंनत जिंदगी, 

तुम सोचो तो नर्क जिंदगी, 

तुम जैसा चाहो, वैसी जिंदगी बने l


कुछ सोच लिया तो, कुछ कर लोगे, 

कुछ जीवन में खुशियाँ भर लोगे, 

जैसी सूरज ने दिन को रोशन किया, 

जैसे चंदा ने रात को रोशन किया, 

वैसे ही जीवन में उजाला भर दोगी, 

चाहत से खुशियाँ मिलती है, 

तुमसे ही प्यारी जिंदगी बने l


हर दिल में प्यार की शहनाई बजे, 

हर लब पे प्यार के नग़मे हो, 

सारा जहान लगे प्यारा, 

जीवन मे नए करिश्मे हो, 

प्यार बिना ये क्या जिंदगी, 

प्यार के लिए ये जिंदगी हो l

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here