Some happiness should be in our mind

 कुछ खुशी तो मन में होनी चाहिये, 

कुछ आशा तो मन में होनी चाहिये, 

कुछ आगे बढ़ने का ईरादा है, 

कुछ नया करने का वायदा है, 

कुछ तरक्की तो जीवन में  होनी चाहिये l


हरदम खुद को सताना अच्छा नही, 

हर पल दिल को तडफाना अच्छा नही, 

कुछ खुशी तो दिल मे होंनी चाहिए, 

कुछ हँसी तो चेहरे पे होनी चाहिये l


माना इस दुनियाँ में गम बहुत है, 

माना इस दुनियाँ मे परेशानी बहुत है, 

राहों पर काँटे बिखरे हुए है, 

माना कि रास्ते पथरीले बहुत है, 

पर कुछ खुशी तो,

इस जीवन में होनी चाहिए l


चिंता करना किसी समस्या का समाधान नही है, 

परेशान होना किसी समस्या का समाधान नही है, 

आगे बढ़ने मे ही जीने का मजा है बहुत, 

हँस के चलने मे ही जीने का आनंद है बहुत, 

कुछ खुशी तो हर कदम पे होनी चाहिए l


by


Aman Kumar Bhouria






Comments

Popular posts from this blog

Why I am here