Let's love to life

 करले, जिंदगी से प्यार कर ले, 

करले, कभी तो खुद से प्यार करले, 

जिंदगी तो बारबार मिलती नही है, 

जिंदगी में खुशियाँ हरदम मिलती नही है, 

करले, कभी तो औरों से प्यार करले l


चाहतों का जहान है ये, 

मंजिलों की तरफ कारर्वां है ये, 

हर कोई अपनी धुन में जीता है, 

सबका नया जहान है ये, 

मुश्किलें हरदम रहती नही है, 

खुद पे ऐत्तबार करले l


जो तुम सोचो, वह हो जाएगा, 

जो तुम चाहो, वह हो जायेगा, 

मन मजबूत बनाकर देखो, 

जो तुम चाहो, वह मिल जाएगा, 

सब कुछ यहाँ तुम्हारी खातिर, 

जीवन में खुशियोँ की भरमार करले l



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here