Little happiness, little sadness
थोड़ी सी खुशी, थोड़े से गम,
ऐसी ही है जिंदगी,
कौन यहाँ खुश सदा की खातिर,
कौन दुखी है सदा की खातिर,
छोटी सी है जिंदगी l
कभी जी लिया, कभी जीना पड़े,
कुछ अपनी मर्जी से,
कुछ उसकी मर्जी से,
कभी हँस लिया, कभी रो लिया,
कभी अपनी मर्जी से,
कभी जग की मर्जी से,
दुनियाँ में खुश रहना प्यारो,
वे थोड़ी सी है जिंदगी l
मुश्किलें जीवन में दिखती है मगर,
मुश्किल सदा कहाँ रहती है,
सब कुछ बदले इस दुनियाँ में,
चिंताएँ भी सदा कहाँ रहती है,
खुश रहने की खातिर जिंदगी,
अपनी ही है ये जिंदगी l

Comments
Post a Comment