अगर खुशी पाने की चाहत है, तो खुद से प्यार करना सीख ले
अगर खुशी पाने की चाहत है,
तो खुद से प्यार करना सीख ले,
औरों से आशाएँ रखकर के
खुशियाँ कहाँ मिलती है,
निराश होने से अच्छा है,
खुद मे हरदम मग्न रहे,
मदद औरों की करके
दुनियाँ में जीना सीख ले l
हो औरों के गम में शामिल,
हो औरों की खुशी में शामिल,
चले प्यार से जहान ये,
तू खुद को बदल ले ऐ दिल,
हर मुश्किल को छोड़ के प्यारे,
तू जहान में जीना सीख ले l
कर ईश्वर का शुक्रिया,
तेरे सब काम होंगे पूरे,
कर लोगों का शुक्रिया,
तेरे सब अरमान होंगे पूरे,
तू छोड़ के सब मनमानी,
सबसे दिल से मिलना सीख ले l

Comments
Post a Comment