जब तक ये जिंदगी है ये, तब तक ही गम-खुशी है ये

 जब तक ये जिंदगी है ये, 

तब तक ही गम-खुशी है ये, 

थोड़े गम दुनियाँ में है, 

और ज्यादा खुशी है दुनियाँ में है, 

अपनापन जो दिल में, 

फिर दुनियाँ बड़ी हसीन है, 

चाहतों के मौसम में, 

प्यार की जिंदगी है ये l


तुम चलो हम भी चले, 

रास्ता कट ही जाएगा, 

हाथ पकड़कर एक दूजे का, 

सफर ये कट ही जाएगा, 

छोड़ चले, यहाँ हर एक गम को, 

बहुत हसीन जिंदगी है ये l


जो गीत प्यार के यहाँ, 

हम तुम गाते जायेंगे, 

चाहतों के मौसम, 

मिलन के हो जायेंगे, 

हर खुशी बिखरेगी, 

जिंदगी प्यार से भरी है ये l




Comments

Popular posts from this blog

What you think