Tuesday, October 17, 2023

छूट जाए मन की तृष्णा

छूट जाए मन की तृष्णा, 
मिट जाए मन की तृष्णा, 
शांत हो जाए मन ये, 
हट जाए, पाने की तृष्णा  l

जीवन ये खुशहाल बने, 
कुछ तो सुंदर ख्याल बने, 
सोचे जो भी अच्छा ही, 
नही सोचे तो जीवन कमाल बने, 
हट जाए, अज्ञान का परदा, 
हट जाए, अहंकार का परदा l

जीवन जीयें बड़ी शान से, 
बेमतलब की बातों में फंसे ना, 
हर पल की कीमत है होती, 
कोई भी पल बर्बाद करें ना, 
समझ लिया जो खुद का जीवन, 
क्या है मंजिल, जाना कहाँ है, 
सुंदर वो पल बन जाते हैं, 
याद रहे जब वो कृष्णा l


Thank you. 

अच्छा सोचने से बढ़िया कोई इलाज नही है

अच्छा सोचने से बढ़िया, 
कोई इलाज नही है, 
प्रार्थना के सिवाय, 
कोई सहारा नही है, 
अच्छा सोचने से, 
चीजें ठीक हो जाती है, 
अच्छा सोचने से जिंदगी में, 
जान आ जाती है  l

कई बार जीवन में,
ऐसे मोड़ आते है, 
जब जीने के हौसले भी, 
कमजोर हो जाते हैं, 
लेकिन जिन्हें जीना होता है, 
जिन्हें अपनों के लिए, 
कुछ करना होता है, 
वे तो हर मुश्किल से, 
लड़ जाते हैं  l

कुछ जिंदगी अच्छी, 
बन जाती है, 
कुछ किस्मत, 
अच्छी बन जाती है, 
मुश्किलें पैदा होती है, 
तो उनका हल भी होता है, 
दुनियाँ में जीने का, 
आप में बल भी होता है, 
चिंताएँ करने का कोई, 
फायदा नही है  l

अच्छा सोचने से, 
जीवन अच्छा बन जाता है, 
जैसी सोच होगी, 
जीवन वैसा ही बन जाता है, 
स्वस्थ रहना है तो, 
खुश रहना सीख लीजिए, 
औरों के दुख देख के, 
जीना सीख लीजिए, 
आप का दुख, 
क्या औरों के दुख से बड़ा है, 
अपने जीवन को अच्छा,
बनाना सीख लीजिए, 
मन मार के जीने का, 
कोई फायदा नही है l




Thank you. 



Monday, October 16, 2023

इस जीवन को इतना समझा

इस जीवन को इतना समझा, 
ये जीवन तो है, खेल तमाशा, 
सब अच्छा चलता रहता है, 
कब क्या हो जाए पता नही, 
पलभर में बदले ये दुनियाँ, 
कब चलना हो जाए, यह पता नही  l

यहाँ सब कुछ छूटता जाता है, 
हाथों में कुछ भी नही रह पाता है, 
कभी खुशी तो, कभी गम आ जाता, 
कभी राह मिले, कभी रास्ते खो जाए, 
मंजिल की तलाश में घूमते रहते, 
क्या मिल पाए, कुछ पता नही  l

क्या पाये, क्या खो जाता है, 
क्या सोचे, क्या हो जाता है, 
आँखें बन्द करके, कभी जो सोचा, 
क्या करना था, क्या हो गया है, 
बेवजह की चिंताओं में, 
जीवन की घड़ियाँ, खो जाती है, 
एक जैसा समय नही रहता, 
कब मुश्किल आ जाए, यह पता नही l


Thank you. 


O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...