Wednesday, September 20, 2023

जब जीवन को पहचान लिया




जब जीवन को पहचान लिया, 
जब खुद को जान लिया, 
जब मन में जो भी ठान लिया, 
जब लक्ष्य को पहचान लिया, 
फिर तो हँसना आ गया, 
लगता है जीना आ गया  l

माना मुश्किल है जीवन के रास्ते, 
माना उलझन भरे है दुनियाँ के रास्ते, 
माना मंजिल है दूर तेरी, 
माना किस्मत अभी नही चमकी तेरी, 
पर ख्वाब देखना क्यूँ छोड़ें, 
पर आगे बढ़ना क्यूँ छोड़ें, 
मन में है विश्वास भरा तो,
ख्वाब पूरे करना आ गया  l

है कुछ भी नही आसान यहाँ, 
फिर भी सब है आसान यहाँ, 
दुख और सुख से भरा ये जीवन, 
गम और खुशी से भरा ये जीवन, 
शुरुआत करी तो क्या पाना मुश्किल, 
चाह करी तो क्या मिलना मुश्किल, 
जो सोच लिया वह कर के दिखा दे, 
रंग सपनों में भरना आ गया  l


Tuesday, September 19, 2023

काहे की फिक्र करें हम

 

काहे की फिक्र करें हम, 
जो होना है वह होता ही है, 
जो मिलना है मिल जाता है, 
जो खोना , वह खोता ही है, 
कितनी जग में कमाई करें, 
सब इस जग में लग जाता है, 
कितना बाहर घूमते रहे, 
आखिर तो घर को आना ही है  l

कौन यहाँ पर अपना दिखता है, 
सब चेहरे पहचाने लगते हैं, 
कोई याद तो रह जाता है, 
कोई दूर हो जाता है, 
इस जीवन का काम है चलना, 
कभी सुख आना कभी जाना ही है l

कभी तो मंजिल पास है आती, 
कभी दूर हो जाती है, 
कभी खुशियाँ पल में मिल जाती, 
कभी दूर हो जाती है, 
दुख सुख का संगम है जीवन, 
फिर काहे को घबराना है  l


Saturday, September 16, 2023

कुछ भी याद रहे ना रहे

 


कुछ भी याद रहे ना रहे, 
अपनी साँसों को याद रखते रहिए, 
कुछ भी ध्यान रहे ना रहे, 
अपनी साँसों पर ध्यान रखिये, 
साँस ही तो जीवन शक्ति है, 
साँस ही तो है जो मुक्ति की युक्ति है, 
तन मन को स्वस्थ रखना है तो, 
शुद्ध हवा का सेवन करिए  l

जिसने खुद को पहचाना है, 
उसके लिए क्या मुश्किल पाना है, 
जिसने अपने मन को जाना है, 
जिसने अपने तन को समझा है, 
जिसने अपनी कमजोरी जान ली, 
जिसने अपनी ताकत पहचान ली, 
उसने इस जीवन को संभाला है, 
जीवन को लम्बा जीना है तो, 
लम्बे साँस लेते रहिए  l

छोटी छोटी बातें ही जीवन को बदल देती है, 
छोटी छोटी खुशियाँ ही जीवन में आनंद भर देती है, 
बेवजह की बातों से दूर जो होते जायेंगें, 
जीवन को जो आसान बनाए, 
उन रास्तों पे चलते जायेंगें, 
खुशहाल ये जीवन करना है तो, 
तन मन में उर्जा भरते रहिए  l



मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...