Saturday, January 20, 2024

राम से प्रीत कर प्यारे



राम से प्रीत कर प्यारे,
ये जीवन संवर जायेगा,
राम को याद कर प्यारे,
ये जीवन बदल जायेगा,
राम तो जगत के स्वामी, 
राम तो अंतर्यामी, 
राम तो जगत के पालक, 
राम तो सबके हैं मालिक
राम का नाम जपने से, 
सारे दुख दूर होते हैं, 
प्रभु को याद करने से, 
जीव सब सुख से रहते हैं, 
करें जो ध्यान ईश्वर का, 
ये मन उज्ज्वल हो जायेगा  l

प्रभु के चरण जो पकड़े हैं, 
तो जीवन धन्य हो जाए,
प्रभु की शरण जो होवें, 
तो जिंदगी स्वर्ग बन जाए, 
जिसे है सहारा राम का , 
उसे फिर और क्या चाहिए, 
जिसे विश्वास राम पर, 
उसकी सब फिक्र मिट जाए, 
राम का नाम जहाज है, 
जो भवसागर पार कराए, 
प्रभु से प्रेम कर प्यारे, 
ये जीवन धन्य हो जाए,
प्रभु का नाम जप प्यारे, 
कष्ट सब मिट जायेगा  l

राम की शक्ति अपरंपार, 
राम की भक्ति अपरंपार, 
राम बोले कोई जो एक बार, 
मिले उसे शक्ति बारम्बार, 
राम तो प्राणों के आधार, 
राम तो जीवन के आधार, 
राम की महिमा जो गाए, 
सुखी हो जाए घर संसार, 
प्रभु का वास है दिल में, 
कमल सा दिल खिल जायेगा l

छोड़कर दुनियाँ की बातें, 
गुण राम के गा ले, 
मर्यादा पुरुषोत्तम राम की छवि, 
तू प्यारे मन में बसाले, 
राम का नाम जपने से, 
सब सुख सम्पदा घर आए, 
दी है राम ने जिंदगी, 
उसी को सौंप दे प्यारे, 
प्रभु की अलौकिक माया, 
उसी को याद कर प्यारे, 
प्रभु तो धर्म के रक्षक, 
प्रभु तो परब्रहम परमात्मा, 
प्रभु के नाम का आसरा, 
तो जगत से मुक्ति पायेगा  l

 


Thank you. 



Friday, January 19, 2024

ये जिंदगी है किसी के वास्ते

  


ये जिंदगी है किसी के वास्ते, 
ये जिंदगी है औरों के वास्ते, 
दुनियाँ के काम सब करते हैं, 
औरों के भले की खातिर ही, 
दुनियाँ के काम सब चलते हैं, 
औरों की खुशी की खातिर ही, 
सूरज जैसे गर्मी देता, 
सारे जग को उजियारा करता, 
चन्दा जैसे शीतलता देता, 
रात में उजाला भरता, 
ये जिंदगी है,
औरों की ख़ुशी के वास्ते  l

वृक्ष फल, फूल, छाया देते हैं, 
सब न्यौछावर् कर देते हैं, 
ऐसे ही ये जीवन चलता, 
औरों के काम जो आता है, 
अपने लिए यहाँ कौन है जीता, 
सब औरों की खातिर जीते हैं, 
दुनियाँ में सब जी लेते हैं, 
सब अपनी जिंदगी जी लेते हैं,
थोड़े गम हैं, थोड़ी खुशी है, 
थोड़ी मुस्कुराहटें, थोड़ी हँसी है, 
पर मुश्किल है,
इस जिंदगी के रास्ते  l

कुछ तो है ये अपनी जिंदगी, 
कुछ है ये औरों की जिंदगी, 
कभी जीये अपने लिए, 
कभी जीये औरों की खातिर, 
दुनियाँ में सब काम हैं करते, 
कुछ अपने लिए, 
कुछ औरों की खातिर, 
कभी खुश होकर, 
कुछ दुखी होकर, 
कभी अपनी मर्जी से,
कुछ औरों की मर्जी से, 
ये जिंदगी है,
औरों की खुशी के वास्ते  l

ना कुछ मेरा है, ना कुछ तेरा है, 
ये जीवन तो उसका दिया हु, 
कुछ मन में चाहत भरी हुई, 
कुछ तन में उमंगें भरी हुई, 
कुछ खास तरह की जिंदगी है ये, 
कुछ बात तो इस जिंदगी में है, 
कुछ प्यार के नग़्में गाने हैं, 
कुछ प्यार के फूल खिलाने है, 
जो मानो तो वरदान है ये, 
जो समझो तो जन्नत है ये, 
सब एक दूजे को देखते हैं, 
सब एक दूजे की, 
जिंदगी को देखते है, 
दुख सुख में किसी के शामिल होकर, 
अपने गम भूल जाती जिंदगी है ये, 
कहने को जिंदगी है मेरी, 
पर ये है किसी के वास्ते  l



Thank you. 


जब तक जीवन, तब तक आशा











जब तक जीवन, तब तक आशा, 
जब तक साँसें, तब तक अभिलाषा, 
दुनियाँ कितनी बदल गई है, 
जिंदगी कितनी बदल गई है, 
कुछ अच्छा जीवन में हो रहा, 
कुछ बदलाव जीवन में हो रहा, 
जीवन सुंदर, जब मन में आशा  l

जीने का जब सहारा दिखता,
जीवन फिर ये प्यारा लागे, 
तन में खुशियाँ, मन में खुशियाँ, 
जब कोई आँखों का तारा लागे, 
चेहरों पर मुस्कुराहट खिलती, 
दिल में प्यार की शहनाई बजती, 
अच्छा ही फिर अनुभव होता, 
यादों का मन में जो झोंका आवे, 
खुद अच्छे तो फिर जग अच्छा, 
बोले फिर तो प्यार की भाषा  l

जिसके लिए जितना कर सकते, 
उसके लिए उतना कर देते, 
दुनियाँ में जो जितना साथ निभाता, 
उसका शुकिर्या करते रहते, 
कौन किसका मीत यहाँ पर, 
लोग फिर से अजनबी क्यूँ बन जाते हैं, 
साथ अगर साथी हो संग में, 
फिर तो रास्ते छोटे हो जाते हैं, 
जिंदगी के इस आलम में, 
होता है कोई ना कोई तमाशा  l

नई उम्मीदें है, नई नई सी राहें है, 
नई मंजिल है, नए नए से ख्वाब है, 
नई महफ़िल है, नई नई सी बात है, 
नई ये जिंदगी, नई नई चाल है, 
फिक्र करना छोड़ दिया, 
मन को अपने मोड लिया, 
चल पड़े अपनी ही धुन में, 
जो मिला उसे स्वीकार लिया, 
चाहतों के इस मौसम में, 
पास नही रखते निराशा  l

Thank you. 

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...