Saturday, February 24, 2024

खुशी में भी मुस्कुराओ



खुशी में भी मुस्कुराओ,
गम में भी मुस्कुराओ, 
जिंदगी ये छोटी सी है, 
हर पल मुस्कुराओ, 
क्या मिलता है, क्या जाता है, 
जीवन में कौन आता है, 
जीवन से कौन जाता है, 
क्या खोया है, क्या पाया है, 
पिछली हर बात भूल जाओ  l

जिसने जिंदगी को जीया है, 
उसने अलविदा हर गम किया है, 
कुछ मन में खुशी रहती है, 
कुछ दिल में खुशी रहती है, 
कुछ अपनों की खुशी रहती है, 
कुछ औरों की खुशी रहती है, 
कुछ आगे बढ़ने की खुशी रहती है, 
कुछ जिंदगी जीने की खुशी रहती है, 
दुनियाँ में खुश रहना है तो, 
मन को मत उलझाओ  l

किसी से अपेक्षा 
करने का कोई फायदा नही, 
किसी की उपेक्षा
करने का कोई फायदा नही, 
अपना जीवन अपनी मर्जी से जीयो, 
अपनी मर्जी से सब काम करो, 
जीवन सुंदर बनाने की खातिर, 
हर एक कदम बढ़ाओ  l



Thank you. 


Thursday, February 22, 2024

कल को जो भूल गया



कल को जो भूल गया, 
वो ही फिर आगे बढ़ा है, 
तकलीफे जो भूल गया है, 
वो ही फिर कुछ कर सका है, 
माना आज के सफर में , 
कुछ तकलीफे है, 
माना आज मिली है, 
कुछ गम की सौग़ातें, 
जिसने आज कोअपना लिया, 
वो ही फिर सुखी है  l

दुनियाँ में आज जिसने, 
खुद को संभाल लिया है, 
दुनियाँ में जिसने खुद को, 
पहचान लिया है, 
जिसने आज के पल को
जीना सीख लिया है, 
जिसने अपने मन को
काबू में रखना सीख लिया, 
जिसने खुद पर 
विश्वास करना सीख लिया, 
वो ही फिर मंजिल की तरफ बढ़ा है  l

हरदम सोचने से अच्छा है, 
काम कुछ किया जाए, 
बेवजह परेशान रहने से अच्छा है, 
क्यूँ नही जिंदगी को 
खूबसूरत बनाया जाए, 
सपनों के पीछे दौड़ने से अच्छा है, 
कुछ प्रयास किए जाए, 
जिसने चाहतों में 
रंग भरना सीख लिया, 
वो ही फिर से जिंदा हुआ है  l

कभी चल पड़े, कभी रुक गए, 
फिर आगे आगे बढ़ते गए, 
कभी राहों में मुश्किल आई, 
फिर भी कदम बढ़ते रहे, 
जिंदगी का काम चलते रहना, 
हर मुश्किल से लड़ते बढ़ना, 
जिसने जीतने का मन बना लिया, 
वह रोकने से भी कब रुका हुआ है  l


Thank you. 

Tuesday, February 20, 2024

चल पड़े कदम उस तरफ


चल पड़े कदम उस तरफ, 
जहाँ प्यार की बहार हो, 
रहे उस जगह पर, 
जहाँ खुशियों का घर संसार हो,
कुछ सोचकर मन मुड़ जाए, 
कुछ देखकर मन रुक जाए, 
चल पड़े कदम उस तरफ, 
जहाँ खुशियाँ बेशुमार हो  l

चेहरे पे हँसी बिखरती रहे, 
मन में खुशी थिरकती रहे, 
आशाएँ मन में भरपूर हो, 
आँखों में रब का नूर हो, 
जिंदा यहाँ बनकर रहे,
हर पल को यहाँ जीते रहे,
चल पड़े कदम उस तरफ,
प्रकृति की बहार हो  l

कोई साथ में है तो अच्छा है, 
कोई पास में है तो अच्छा है, 
कोई दूर है पर लगे दूर नही, 
कोई दिल से लगे दूर नही, 
कोई ख्वाबों में फिर आन बसे, 
कोई अपना सा लगने लगे, 
चले कदम उस तरफ, 
जहाँ जन्नत सी बहार हो  l

जिंदगी को आसान बनाना, 
हर इंसान का कर्तव्य है, 
मंजिल को करीब लाना, 
हर इंसान का कर्तव्य है, 
जिंदगी खूबसूरत बने, 
जिंदगी में सबको खुशियाँ मिले, 
चले कदम उस तरफ, 
जहाँ प्रेम का संसार हो  l


Thank you. 

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...