Sunday, March 6, 2022

O God shower your blessings

 हे दाता, हे ईश्वर मेरे, 

हे गोविंद, हे मालिक मेरे, 

टेरी दया हो जाए जो भगवन, 

जीवन से मिट जाए अंधेरे l


जो तू चाहे, वही होता है, 

जो तू सोचे, वही होता है, 

मै क्या जानू, हे परमेश्वर, 

सब तेरी मर्जी से होता है, 

तजग के तू ही काज संभाले, 

कर दो कृपा, मालिक मेरे l


तेरी दया का अंत ना मालिक,

तेरी लीला का अंत ना मालिक, 

तू तो मालिक, सारे जहान का,

तेरी खुशियों का अंत ना मालिक,

दया सभी पर करनेवाले, 

कर दो करुणा, मालिक मेरे l

Thursday, March 3, 2022

Why I am not happy

 किस बात की मै खुशी मनाऊं, 

किस बात का मैं गम मनाऊं, 

जैसा जीना चाहता हूँ, 

वैसा बिलकुल जी नही पाऊँ l


क्या कारण है इस जीवन में, 

बहार आती है नही, 

क्या कारण है इस जीवन में, 

खुशियाँ आती है नही, 

कुछ लोगों की मनमर्जी के कारण, 

सुकून इस जीवन मे नही पाऊँ l


जो कोई जीना चाहता है, 

उसे क्यूँ नही लोग जीने देते है, 

जो कोई हँसना चाहता है, 

उसे क्यूँ नही हँसने देते है, 

इस दुनियाँ में दुख ही मिलते है, 

किससे सुख की आस लगाऊं l







I want that everything will be Ok

मैं तो चाहता हूँ कि सब कुछ ठीक हो जाए, 
पर मेरी मर्जी से कुछ भी होता नही है, 
मैं टी चाहता हूँ कि ये जीवन ठीक हो जाए, 
पर जीवन ठीक कुछ होता नही है, 
मैं कहता हूँ कि मेरी तकदीर मेरी मर्जी से बनती है, 
पर जीवन में कुछ भी होता नही है l

अपने मन को मैं खुद ही बहला लेता हूँ, 
अपने आप को मैं खुद ही समझा लेता हूँ, 
कुछ अच्छा सोचकर, आगे बढ़ता जाता हूँ, 
कुछ नया सोचकर, जीवन जीये जाता हूँ, 
पर क्यूँ जीवन में शुकून मिलता नही है l

माना हँसना अच्छा है,
माना खुश रहना अच्छा है, 
माना जीवन में प्यार करना अच्छा है, 
माना जीवन से प्यार करना अच्छा है, 
पर क्यूँ जीवन में प्यार मिलता नही है l

O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...