Why I am not happy

 किस बात की मै खुशी मनाऊं, 

किस बात का मैं गम मनाऊं, 

जैसा जीना चाहता हूँ, 

वैसा बिलकुल जी नही पाऊँ l


क्या कारण है इस जीवन में, 

बहार आती है नही, 

क्या कारण है इस जीवन में, 

खुशियाँ आती है नही, 

कुछ लोगों की मनमर्जी के कारण, 

सुकून इस जीवन मे नही पाऊँ l


जो कोई जीना चाहता है, 

उसे क्यूँ नही लोग जीने देते है, 

जो कोई हँसना चाहता है, 

उसे क्यूँ नही हँसने देते है, 

इस दुनियाँ में दुख ही मिलते है, 

किससे सुख की आस लगाऊं l







Comments