होली आई रे

होली आई रे, होली आई रे,
रंग जीवन में नए लाई रे,
चेहरों पे, रंग गुलाल है, 
चेहरे रंगों से लाल है, 
आज के दिन 
हर तन मन पे मस्ती छाई रे l

लाल, गुलाबी, काला, पीला, 
हर रंग से तन मन रंग गए, 
मौसम लगता आज सुहाना, 
जीवन में, खुशियाँ लाई रे l

गिला शिकवा नही आज किसी से, 
सब की मीठी बोली है, 
भूले सारी पिछली बातें, 
देखो आज तो होली है, 
होली के दिन लगे नई जिंदगी, 
हर दिल पे मस्ती छाई रे l



Comments