If our thinking is good

 सोच हमारी अच्छी हो तो, 

जीवन फिर सुहाना है, 

कुछ सोचें यहाँ अपनी खातिर, 

कुछ सोचें औरों की खातिर, 

फिर जीवन मालामाल है l


माना कि मतलबी जहान है, 

पर मतलब हरदम नही अच्छा है, 

जीयो और जीने दो का नारा, 

इस दुनियाँ में अच्छा है, 

जिंदगी आसान बनाए,

जो रखे सभी का ख्याल हैं l


आज में तो कुछ नया है, 

नया लगे जहान ये, 

नए धरती, सूरज, चाँद, सितारे, 

नया लगे आसमान ये, 

प्रकृति ने रंग बिखेरे, 

जीवन ये खुशहाल है l



Comments

Popular Posts