My mind say your talk

मन तू अपनी बात कहा कर, 
मन तू जिन्दगी रोज जीया कर, 
तेरे कारण नही किसी को दुख हो, 
तेरे कारण नही जग में खुशियाँ कम हो, 
मन तू अच्छी बात किया कर l

ये जीवन मेरा तुझसे चले, 
ये साँसें मेरी तुझसे चले, 
सही साथ तेरा तो ये तन चले, 
तू पास मेरे तो खुशियाँ मिले, 
मन तू प्रभु को याद किया कर l

तेरी चालाकी ना मुझको भाए, 
तेरी होशियारी ना जग को भाए, 
तू जैसा है वैसा ही अच्छा है, 
तू मीत मेरा बड़ा अच्छा है, 
अमन तू दिल को साफ किया कर l

Comments

Popular posts from this blog

What you think