New New Life

 नई नई है जिंदगी, नया नया है कारवाँ, 

नई नई उम्मीदें हैं, नया नया है रास्ता, 

नई नई है ये जमीन, नया है आसमाँ, 

नई नई उमंगें है नया नया है मुकाम l


रोशनी बिखर गई, चारों और उजाले हैं, 

खुशियों से सँवर गए, जिंदगी के काफिले, 

भीड़ में भी बढ़ रही, आगे आगे जिंदगी, 

अकेले में भी चल रही और आगे जिंदगी, 

रुकने का अभी नाम नही है, 

प्यार के  छोडे निशाँ l


मुस्कुराहटें चेहरों पर और खिलती जा रही, 

बेपनाह मोहब्बत दिल में घर करती जा रही, 

आशियाँ यहाँ प्यार के, और बनते जा रहे, 

सब दिलों में प्रीत पलती, तार जुड़ते जा रहे, 

कदमों में दीवानगी है, रंग बिरंगा ये समाँ l


Comments

Popular Posts