हँसना- हँसाना बहुत जरूरी है,

यहाँ हँसना बहुत जरूरी है, 
हँसना- हँसाना बहुत जरूरी है, 
रोकर क्यूँ यहाँ वक्त गुजारे, 
हँसकर हर एक पल गुजारे, 
माना जग में परेशानी भी बहुत है, 
माना जग में मुश्किलें भी बहुत है, 
फिर भी खुशियों में वक्त गुजारे, 
यहाँ मुस्कुराना बहुत जरूरी है l

चिंता काहे की करनी है, 
मन में उमंगें भरनी है, 
यूँ तो रब ने दिया बहुत कुछ, 
थोड़े में भी जिंदगी चलनी है, 
हँसी- खुशी में जिंदगी यहाँ,
चलनी बहुत जरूरी है l

जो इस दुनियाँ में रहना है तो, 
हँस के रह लेना प्यारे, 
जो इस दुनियाँ में जीना है तो, 
खुश होके  जी लेना  प्यारे, 
छोड़कर गम जहान के, 
जीना बहुत जरूरी है l

Comments

Popular posts from this blog

What you think