Thursday, March 10, 2022

If you want to grow

 If you want to grow, 

Forget what you had done, 

And remember what you have to do, 

If you want to rise, 

Live in the present, 

Do in the present, 

What you think best, 

Just start and goal is yours, 

It is the time to get

What you want, 

It is the best time, 

To fulfill your dreams, 

It is the time, 

To know yourself, 

It is the time, 

To make yourself, 

With happy heart, 

Happy mind and pleasant, 

Never discourage yourself, 

To see the worst situations but

But to adjust yourself in

Every situation. 

Wednesday, March 9, 2022

Why no one looks happy in this world

 इस दुनियाँ में कोई  खुश, 

नजर क्यूँ नही आ रहा, 

इस दुनियाँ में कोई जीवन से खुश, 

नजर क्यूँ नही आ रहा, 

इस दुनियाँ में लोग महंगाई से परेशान हैं, 

इस दुनियाँ में लोग औरों से परेशान हैं, 

इस दुनियाँ में जीने में,

आनंद नजर क्यूँ नही आ रहा l


यहाँ कौन किसकी मुश्किल समझता है, 

यहाँ कौन किसकी परेशानी समझता है, 

जो खुद ही परेशान है, 

वह औरों की परेशानी क्या समझेगा, 

जो खुद ही मुश्किल मे है, 

वह औरो की मुश्किल क्या समझेगा, 

इस दुनियाँ से प्यार भी खोता जा रहा l


जब लोगों के मन खुदगर्जी से भरे हुए, 

वे क्या किसी की मदद करेंगे, 

जो खुद ही जग से डरे हुए, 

अगर दिल खोल के कोई किसी की मदद करे, 

तो जीवन भी सुंदर हो जाए और

दुनियाँ भी सुंदर हो जाए, 

यूँ तो कहते हैं कि किस्मत खुद के हाथ है, 

यूँ तो कहते हैं कि किस्मत खुदा के हाथ है, 

पर बड़ा आश्चर्य है,

किसी की किस्मत कोई यहाँ लिख रहा l





Monday, March 7, 2022

Hay Ram, your name is at height

 हे राम हे राम, सारे जग में तेरा नाम, 

ऊँचा तेरा नाम, हे राम हे राम, 

तू ही करता काम जहान के, 

तू ही हरता कष्ट जहान के, 

दुखभंजन  तेरा नाम l


तू जाने सारे जग की बाते, 

तू समझे सबके मन की बाते 

तेरी कृपा सबपे भगवन, 

तेरी करुणा सब जीवों पे भगवन, 

तू ही परम दयावान, 

हे राम हे राम l


तेरे नाम में अद्भुत सुख है, 

तेरे नाम में मिलता सब कुछ है, 

तू तो सारे जहान का मालिक, 

तू तो सब सृष्टि का मालिक, 

तेरी शरण में हम सब जान, 

हे राम हे राम l


मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...