Monday, December 5, 2022

एक जीवन तो है, जिससे सब कुछ है

एक जीवन तो है, जिससे सब कुछ है, 
एक जीवन तो है, जिसमें सब कुछ है, 
एक जीवन तो है, जिसके लिए सब कुछ है, 
जीवन नही होता तो दुनियाँ मे कुछ भी नही होता, 
एक जीवन तो है, जिससे दुनियाँ मे खुशियाँ सब है I

जीवन ये छोटा, जीवन बड़ा ये, 
चाहे चिंटी का हो या हाथी का, 
सबसे बढ़िया मानव जीवन, 
ये साथ तन और रूह का, 
कुछ लोगों के लालच कारण, जीवन संकट मे, 
महगाई से जीवन मुश्किल मे है l

तरक्की तो दुनियाँ कर रही, 
तरक्की तो इंसान कर रहा, 
मेहनत से खुशियाँ मिल रही, 
खुशियों से जीवन बदल रहा, 
एक दूजे का साथ मिले तो, 
फिर ये किस्मत चमकती है, 
इस जग मे खुशहाल रहे सब, 
अमन फिर तो जीवन ये बढ़िया है I


Aman



Sunday, December 4, 2022

कुछ तो प्रयास हो

कुछ तो प्रयास हो, 
जीवन सुखी बनाने का, 
जीवन खुशहाल बनाने का, 
अपनी किस्मत चमकाने का, 
कुछ तो प्रयास हो  । 

कुछ तो जीने के तरीके बदले, 
कुछ तो अपनी आदतें बदलें, 
कुछ तो विचार सही हो, 
कुछ तो खानपान सही हो, 
खुद को स्वस्थ बनाने का, 
कुछ तो प्रयास हो  । 

कुछ तो आगे बढ़ें हम, 
कुछ तो नया करें हम, 
कुछ तो हा जीवन का लक्ष्य, 
कुछ तो हो पाने का लक्ष्य, 
मन में विश्वास जगाने का, 
कुछ तो प्रयास हो  । 

कुछ तो मन में सुकून हो, 
कुछ तो दिल में सुकून हो, 
कुछ तो करने का जुनून हो, 
खूबसूरत इस मन के नयन हो, 
जीवन को सुंदर बनाने का, 
कुछ तो प्रयास हो  । 

Aman

नया दिन, नई बात

नया दिन, नई बात, 
नये ख्याल, नये जज्बात, 
नई सुबह, नई उमंग, 
नई चाह, नई तरंग, 
नया दिन, नई रात  ।

जब सोच नई हो, 
जीने में खुशियाँ आए, 
जब चाह नई हो, 
दिल में अपनापन आए, 
जब नये हो सपने, 
मन भी कुछ नया सोचे, 
नई मंजिल की तलाश में, 
नये रास्तों पर पाँव  । 

रोशनी हो राहों में तो संभल गए, 
खुशियाँ हो पनाहों में तो कुछ कर गए, 
सब भूल के ही जब किसी को याद किया, 
बेवजह भी जब किसी का साथ किया, 
बेफिक्र होकर होकर चलने में मिले 
आनंद की छावँ  । 


Aman


मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...