कुछ तो प्रयास हो

कुछ तो प्रयास हो, 
जीवन सुखी बनाने का, 
जीवन खुशहाल बनाने का, 
अपनी किस्मत चमकाने का, 
कुछ तो प्रयास हो  । 

कुछ तो जीने के तरीके बदले, 
कुछ तो अपनी आदतें बदलें, 
कुछ तो विचार सही हो, 
कुछ तो खानपान सही हो, 
खुद को स्वस्थ बनाने का, 
कुछ तो प्रयास हो  । 

कुछ तो आगे बढ़ें हम, 
कुछ तो नया करें हम, 
कुछ तो हा जीवन का लक्ष्य, 
कुछ तो हो पाने का लक्ष्य, 
मन में विश्वास जगाने का, 
कुछ तो प्रयास हो  । 

कुछ तो मन में सुकून हो, 
कुछ तो दिल में सुकून हो, 
कुछ तो करने का जुनून हो, 
खूबसूरत इस मन के नयन हो, 
जीवन को सुंदर बनाने का, 
कुछ तो प्रयास हो  । 

Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here