खुशी तो हर एक जिंदगी चाहे

खुशी तो हर एक जिंदगी चाहे, 
हँसी तो हर एक जिंदगी चाहे, 
प्यार के बिना ये क्या जिंदगी है, 
यार के बिना ये क्या जिंदगी है, 
आशिकी तो हर एक जिंदगी चाहे  ।

जो भी दिल में आ बसे, 
वो तो रहता है उम्र भर, 
जो भी दिल में रहता है, 
वो तो याद आता है उम्र भर, 
मंजिल प्यार की, हर जिंदगी चाहे  । 

खुशकिस्मत कौन है, इस दुनियाँ में, 
अपना कौन है इस दुनियाँ में, 
प्यार के सिवाय और चाहत क्या, 
ईश्क के सिवाय उनका खुदा है क्या, 
आरजू मिलने की, हर जिंदगी चाहे  । 

तुमसे हसीन है ये जिंदगी, 
तुझसे खुशी है जिंदगी में, 
तू हसीन, तू लाजवाब है, 
तेरा प्यार बेमिशाल है, 
तेरी खुशी हर जिंदगी चाहे। 

Aman



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here