हर चेहरे को गौर से देखा करो

हर चेहरे को गौर से देखा करो, 
ना जाने किस में वह खुदा नजर आ जाए, 
कुछ दुखी मिलेंगे, कुछ सुखी मिलेंगे, 
कुछ हँसते मिलेंगे, कुछ रोते मिलेंगे, 
हर इंसान को प्यार से देखा करो, 
ना जाने कौन तुम्हारा अपना बन जाए  । 

किसी के दुख में शामिल हो लिया करो, 
किसी के सुख में शामिल हो लिया करो, 
कभी ये सोचो कि कौन है तुम्हारा , 
कभी ये सोचो कि कौन नहीं है तुम्हारा, 
ना जाने कि कौन कब तुम्हारा प्यारा बन जाए  । 

सोचो कि ईश्वर सबमे बसता है, 
देखो कि ईश्वर सबमे दिखता है, 
जब किसी की आँखों में प्रेम नजर आता है,
जब किसी की आँखों में ईश्वर नजर आता है, 
जिससे भी मिलूँ दिल से मिला करो, 
ना जाने राह में कब खुदा मिल जाए  । 

Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here