कर्म करना काम है ईंसान का

कर्म करना काम है ईंसान का, 
फल देना काम है भगवान का, 
दुनियाँ में रहना काम है ईंसान का, 
जन्म- मृत्यु- मुक्ति देना काम है भगवान का  । 

कोशिश करनेवाले कामयाब हो जाते हैं, 
आगे बढ़नेवाले मंजिल पर पहुँच जाते हैं, 
चिंता करना काम है ईंसान का, 
चिंता हरना काम है भगवान का  । 

जब तक जीयें दुनियाँ में, प्रेम के साथ जीयें, 
जब तक रहे दुनियाँ में, खुशियों के साथ रहे, 
मेहनत करना छोड़ें नहीं जो ईंसान यहाँ, 
शुभ कर्म करना छोड़े नही जो ईंसान यहाँ, 
ईच्छाएं करना काम है ईंसान का, 
ईच्छाएं पूरी करना काम है भगवान का  । 

Aman


Comments