कुछ अच्छा होने की आशा है

कुछ अच्छा होने की आशा है, 
कुछ कोशिश है अच्छा करने की, 
मुश्किल घड़ियाँ जब निकल गई, 
चिंता मन से जब निकल गई, 
कुछ जिंदगी जीने की आशा है  । 

मन छोड़ दे अब उदासी तू, 
मन छोड़ दे अब परेशानी तू, 
अपनापन यहाँ मिलता रहे, 
जीवन खूबसूरत बनता रहे, 
कुछ खुशियाँ पाने की आशा है  । 

ख्वाबों के सिलसिले चलते रहे, 
चाहतों के सिलसिले चलते रहे, 
अपने- प्यारे मिलते रहे, 
जीने के सहारे मिलते रहे, 
मंजिल पाने की आशा है  । 

हम तो चले अपनी मस्ती में, 
बैठे हैं जीवन की किस्ती में, 
कुछ याद रहा कुछ भूल रहे, 
कुछ मिल रहे कुछ छूट रहे, 
कुछ सपने पूरे करने की आशा है  । 

Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here