जो बीत गया उसका गम क्या

जो बीत गया उसका गम क्या, 
जो चला गया उसका गम क्या, 
ये जिंदगी तो चलती है आगे, 
जो खो गया उसका गम क्या । 

कुछ काम जहान में ऐसे कर, 
कि ये जिंदगी हो सुकून भरी, 
आशा की नई किरण जगे, 
कि ये जिंदगी हो खुशियों भरी, 
मिलती है मंजिल जिंदगी की राहों में, 
जो पास है तेरे उसकी परवाह कर  । 

क्या गया तेरा जो परेशान है, 
गया जो मुड़कर भी वापस आता है, 
जीने की और ख्वाईशें बाकी, 
कुछ आँखों के सपने बाकी, 
दिल मुरझाना नही चाहिए तेरा, 
लब पे मुस्काने रखता चल  । 

Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here