जो मुश्किलों से लड़ता है

जो मुश्किलों से लड़ता है, 
वही जीतता है, 
जो खुद पर विश्वास करता है, 
वह खुद को मजबूत करता है, 
जो मदद किसी की करता है, 
वह सफल ये जीवन करता है  । 

हर कोई ईश्वर का प्यारा, 
कोई नही यहाँ पर बेचारा, 
सब पर उसकी करुणा कृपा, 
वो ही सबका पालनहारा, 
जिसके मन में चाहत आगे बढ़ने की, 
वह पार हरेक पथ करता है  । 

ये जीवन तो बेशकीमती, 
जो जाने खुद की अहमियत, 
दुनियाँ से क्या डरकर जीना, 
जीने के लिए हो सहूलियत, 
छोड़ो सारे मन के जघडे, 
विश्वास ही मन में भरना है  । 

Aman




Comments

Popular posts from this blog

Why I am here