मुख से निकला हर शब्द नया है

मुख से निकला हर शब्द नया है, 
मन से उपजा हर शब्द नया है, 
हाथों से निकला हर कर्म नया है, 
बातों से निकला हर निष्कर्ष नया है, 
क्योंकि इनसे ही कुछ नया होता है, 
क्योंकि इनसे ही कुछ अच्छा या बुरा होता है, 
दिल से निकला हर अनुभव नया है  । 

कुछ नया सोचेंगे तो कुछ नया होगा, 
कुछ नया करेंगे तो जीवन भी नया होगा, 
कुछ मन में हौसला नया होगा, 
कुछ तन में जोश नया होगा, 
आँखों से निकला हर नूर नया है  । 

मन की आदत बदल जाए, 
तो जीवन बदल जाए, 
मन की सोव बदल जाए, 
तो किस्मत बदल जाए, 
अपनापन दिल में हो तो, 
हर शख़्श मीत बन जाए, 
यादों से निकला हर गीत नया है  । 

Aman


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here