Friday, February 10, 2023

कुछ बात कहे जो सच्ची हो

कुछ बात कहे जो सच्ची हो, 
कुछ बात कहे जो अच्छी हो, 
कुछ सोच हमारी अच्छी हो, 
कुछ कर्म हमारे अच्छे हो, 
कुछ चाह हमारी अच्छी हो  l

कुछ तो नया करने की चाहत हो,
कुछ तो जीने की चाहत हो , 
कुछ रास्ते अपने खुद ही बनाएँ, 
मंजिल अपनी खुद से ही पाएं ,
कुछ याद हमारी अच्छी हो  l

जीना तो इसी जहान में है, 
खोना पान इसी जहान मैं है, 
कभी चल दिए कभी रूक लिए, 
कभी थक गए कभी बढ़ गए, 
कुछ ख्वाब हमारे सच्चे हो  l

कोई तो नया रास्ता बनाएगा, 
कोई तो तो राह दिखाएगा, 
कोई तो हर पल सुनहरा बनाएगा, 
कोई तो सोया भाग्य जगायेगा, 
कुछ तो जिंदगी में नयापन हो  l


Aman


Wednesday, February 8, 2023

कुछ कहने का अंदाज अलग हो

कुछ कहने का अंदाज अलग हो, 
कुछ करने का अंदाज अलग हो, 
हँसी खुशी का माहौल बनाएं, 
एक दूजे की उम्र बढ़ाएं, 
कुछ सोचने का अंदाज अलग हो, 
कुछ जीने का अंदाज अलग हो  l

कुछ ऐसा करें जहान में,
कि खुद को भी अच्छा लगे, 
कुछ ऐसा करें जहान में,
कि औरों को भी अच्छा लगे, 
शुरू करें काम ऐसे
कि मंजिल का आग़ाज अलग हो  l

मन अगर सुंदर हो तो चाहते भी सुंदर हो, 
चाहते अगर सुंदर हो तो कर्म भी सुंदर हो, 
अपने रास्ते, अपनी मंजिल, 
खुशियाँ पाने का अंदाज अलग हो  l

कोई कहे वाह वाह जिंदगी, 
कोई कहे खूबसूरत जिंदगी, 
कोई कहे जीना है इसको, 
जैसे है जन्नत ये जिंदगी, 
बढ़िया हो जिंदगी को देखने का नजरिया, 
और मन में विश्वास अलग हो  l


Aman

कुछ लोग यहाँ पर आएँगे, कुछ लोग यहाँ से जाएँगे

कुछ लोग यहाँ पर आएँगे, 
कुछ लोग यहाँ से जाएँगे
कुछ लोग यहाँ से जाएँगे,
कुछ लोग यहाँ फिर आएँगे,
ये जगत मुशाफिरखाना है, 
कुछ आएँगे, कुछ जाएँगे  l

ये दुनियाँ यूँ ही चलती चली जाएगी, 
कभी गम कभी खुशियाँ लाएगी, 
कभी हँसी खुशी का माहौल बने, 
कभी आँखों में आँसू लायेगी, 
ये जिंदगी यूँ ही चलती जाएगी l

कुछ लोग दुनियाँ में आएँगे, 
कुछ लोग दुनियाँ से चले जाएँगे, 
कुछ लोग दिल के करीब होगें, 
कुछ लोग दिल से दूर होगें, 
कुछ लोग अपने दिखते होगें, 
कुछ लोग पराये दिखते होगें, 
कुछ लोग अच्छे लगते होगें, 
कुछ लोग बुरे भी दिखते होगें, 
यहाँ चला चली का मेला है, 
कुछ गुण दुनियाँ के गाएंगे, 
कुछ गुण उस रब के गाएंगे  l

मुश्किल नही है राहों में, 
फिर भी मुश्किल क्यूँ दिखती है, 
दुश्मन कोई नही है यहाँ, 
फिर भी दुश्मन क्यूँ दिखता है, 
अपनापन प्यार जो दिल में है, 
फिर सारा जग अपना दिखता है, 
छोड़ो मतलब की बातों को, 
फिर बेफिकरेे हो जाएँगे  l

Aman

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...