Sunday, August 6, 2023

सब अपनी जिंदगी के मालिक हैं



सब अपनी जिंदगी के मालिक हैं, 
क्यूँ किसी से नाराज मैं होऊँ, 
सब अपनी किस्मत के मालिक हैं, 
क्यूँ किसी से परेशान मैं होऊँ, 
जिसको जो सही लगता है, 
वैसा ही फिर वो करता है, 
समझदार सभी तो है दुनियाँ में, 
फिर क्यूँ किसी से हैरान मैं होऊँ l

मुश्किलें आती जीवन में, 
मुश्किलें चली जाती है जीवन से, 
जो मैं सोचूँ क्या वही ठीक है, 
जो मैं जानूँ क्या वही ठीक है, 
जिसकी जिंदगी उसके निर्णय, 
फिर क्यूँ मन का मैं धीरज खोऊँ  l

अपने दर्द दिखाई देते हैं, 
औरों के दर्द नही दिखाई देते हैं, 
कौन जी रहा कैसे जीवन, 
हमदर्दी नही दिखाई देती है, 
सबकी सोच अलग दुनियाँ में, 
फिर क्यूँ जीवन से नाराज मैं होऊँ  l

हमें सीखना है दुनियाँ में कैसे रहा जाए

 


हमें सीखना है दुनियाँ में कैसे रहा जाए, 
हमें सीखना है दुनियाँ में कैसे जीया जाए, 
हमें सीखना है दुनियाँ में किसे अपना कहा जाए,
हमें सीखना है दुनियाँ में कैसे खुश रहा जाए  l

यहाँ कौन हमारा है जिसके लिए हम जीते हैं, 
यहाँ कौन प्यारा है हमारा जिसके लिए हम जीते हैं, 
किससे कैसा व्यवहार हमें यहाँ पर करना है, 
या सबको अपना समझ कर जीवन में खुशियाँ भरना है, 
हमें समझना है दुनियाँ में कैसे मस्त बनकर रहा जाए  l

परेशानियाँ भी जिंदगी की दूर हमको करनी है, 
मुश्किलें भी जिंदगी से दूर हमको करनी है, 
खुशियों का माहौल दुनियाँ में हमें बनाना है, 
एक दूजे का साथ देकर जीवन सफ़ल बनाना है, 
हमें सीखना है चेहरों पर मुस्कुराहट कैसे लाई जाए  l

ईश्वर का नाम तो सबमें है गज़ब



ईश्वर का नाम तो सबमें है गज़ब, 
ईश्वर का नाम तो सबसे है अलग, 
ईश्वर का नाम तो जगत में है गज़ब, 
ईश्वर के नाम से चलता है सारा जगत, 
ईश्वर के नाम में दुनियाँ के सुख सारे, 
ईश्वर के नाम में मिलते हैं सुख सारे, 
ईश्वर का नाम तो देता है आनंद गज़ब  l

ईश्वर का प्रेम तू पहचान ले प्राणी, 
ईश्वर का ज्ञान तू जान ले प्राणी, 
ईश्वर को समझ ले अपना तू प्राणी, 
ईश्वर को मान ले मीत अपना तू प्राणी, 
ईश्वर की याद में दुख मिट जाते हैं सब  l

भूला तू जगत में गोविंद को जो, 
चाहा तूने भला जगत में किस किस को, 
कौन दुनियाँ में बना तेरा, 
जिनके लिए तू मारा मारा फिरा, 
सब टूटेंगें यही तेरे सारे भ्रम, 
सब छूटेंगे यही तेरे सारे बंधन l

ईश्वर के नाम में सुख है अनमोल, 
ईश्वर के ध्यान में आनंद है अनमोल, 
ईश्वर को जिसने भी समझ लिया अपना, 
उसके तो ईश्वर ही बन जाते रक्षक, 
दुखभंजन जहान में ईश्वर का नाम, 
कर ले प्राणी तू हरि का गुणगान, 
मालिक के चरणों में होते हैं सब सुख  l


मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...