Tuesday, September 5, 2023

जीना इसी को कहते है



जीना इसी को कहते है, 
जो जीते औरों की खातिर, 
जो करते औरों की खातिर, 
जो हँसते औरों की खातिर, 
जो रोते औरों की खातिर, 
नही दूर दिलों से रहते हैं  l

कुछ बात अलग उनमें होती है, 
जो दुनियाँ से अलग दिखलाती है, 
भीड़ में चलते हैं लेकिन
पहचान अलग बन जाती है, 
कुछ खास तरह का जीवन बनता, 
जो हर मुश्किल दूर हटाते हैं  l

जहान प्यार से ये चलता है, 
नफरत का कोई काम नही है, 
सेवा व्यर्थ नही जाती है, 
जिंदगी व्यर्थ नही जाती है, 
औरों के दुख सुख में शामिल होते हैं, 
जो सबको अपना कहते हैं l

कौन जीया इस जिंदगी को




कौन जीया इस जिंदगी को, 
किसने लिया आनन्द जिंदगी का, 
किसके मन में खुशियाँ भरी है, 
किसके जीवन में सुख-शांति भरी है, 
किसको मिला चैन जिंदगी में  l

कुछ सवाल है जिनका जवाब नही है, 
सबकी कहानी एक जैसी है, 
कुछ चिंता तो आज की रहती, 
कुछ फिक्र कल की रहती, 
कौन बना मस्त जिंदगी में  l

दुनियाँ में भागदौड़ है ऐसी, 
सब कुछ पाने की चाह लगी है, 
व्यस्त रहें दुनियाँ के कामों  में इतना, 
कि जिंदगी जीना भूल गए  हैं, 
काम अगर जरूरी है तो,
आराम भी जरूरी है जिंदगी में  l

Monday, September 4, 2023

सब कर्मों का ही तो फल है जीवन

 



सब कर्मों का ही तो फल है जीवन, 
जो इस जहान में जीवन ऐसा मिलता है, 
कोई अच्छा जीवन जीता है, 
कोई मुश्किल में जीवन जीता है, 
कोई अच्छे घर में जन्म लेता है, 
कोई फुटपाथ पे जन्म लेता है, 
कोई पढ लिखकर इंसान बनता है, 
कोई अनपढ़ रहकर गरीब रहता है, 
कुछ सरकारों के सही फैसले, 
जिनसे जीवन बदलता है  l

कुछ सोच जो अच्छी बने तो, 
जीवन बदल जाता है, 
जो कर्म दुनियाँ में अच्छे करे तो, 
जीवन संवर जाता है, 
खुशकिस्मती है इस जहान में जो, 
मनुष्य का जन्म मिलता है, 
कुछ भी कर लें, कुछ भी पा ले, 
ऐसा तोहफा मिलता है, 
कुछ सपने देखते हैं, 
जिनसे जीवन को बल मिलता है  l

जीवन का सफर ये ऐसा, 
जहाँ राहों में मुश्किलें आती है, 
लेकिन सब आगे बढ़ते हैं, 
और मुश्किलें हार जाती हैं, 
कुछ पाने की की जो कोशिश, 
हर चीज मिलती जाती है, 
मंजिलें नही दूर रहती, 
चाहतें पूरी होती जाती है, 
कुछ मिले कुछ रह जाता है, 
जीवन ऐसे ही चलता है  l

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही

मुझे किसी से कुछ भी गिला नही,  मुझे खुद से बहुत है शिकायतें,  मुझे जिंदगी से कुछ भी गिला नही,  मुझे नाकामियों से है शिकायतें,  जो मिल गया, व...