Saturday, October 7, 2023

जिंदगी की राहें जो आसान होती

जिंदगी की राहें जो आसान होती, 
तो हर चेहरे पर मुस्कुराहट होती, 
इस दुनियाँ के टेढ़े मेढे रास्ते, 
इस दुनियाँ के कठिन हैं रास्ते, 
जिंदगी फिर से हँस देती, 
जो मुश्किलें इसकी दूर होती  l

कदम कदम पर परेशानियाँ है, 
उन्हें दूर हटाते रहते हैं, 
मुश्किलें चाहे हो ज्यादा, 
फिर भी मुस्कुराते रहते हैं, 
गम और खुशी का संगम जीवन, 
एक दूजे के साथ से खुशहाल ये जीवन, 
अगर अपनापन दिल में नही होता, 
तो जिंदगी जीनी मुश्किल होती l

चलते जाना है, आगे बढ़ते जाना है, 
लक्ष्य हासिल करते जाना है, 
छोड़कर चिंताएँ सारी, 
सुकून का जीवन जीते जाना है, 
मन खुशियों से भरा रहे तो, 
ये जिंदगी आसान होती  l


Thank you

Sunday, October 1, 2023

मिलकर हम आगे बढ़ेंगे

मिलकर हम आगे बढ़ेंगे, 
मिलकर सब आगे बढ़ेंगे,  
हाथों से जब हाथ मिलेंगे, 
ताकत से सब आगे बढ़ेंगे, 
टूटेंगे सब भ्रम मन के , 
जीत का आगाज करेंगे  l

दूर हो चाहे मंजिलें, 
पास में वो आयेगी, 
आगे कदम बढ़ायेंगें हम, 
खुशियाँ लौटकर आयेगी, 
अपनापन दिल में भरा है, 
सपने सब पूरे करेंगे  l

चाहतों के मौसम है ये, 
प्यार के मौसम है ये, 
चलती फिरती जिंदगी में, 
खुशियों के मौसम है ये, 
कुछ मिला है इस जहान से, 
कुछ और पाते जायेंगें  l

सोच लिया जो कर के दिखा दे, 
हर मुश्किल दूर हटायेंगे, 
रोशनी बिखेरेगी उन राहों पर, 
जिस ओर कदम बढायेंगें, 
मन में है विश्वास हमारे, 
जिंदगी हसीन बनायेगें l


Thank you. 


हमें देखना है जीवन में

हमें देखना है जीवन में, 
आगे कैसे बढ़ा जाए, 
हमें देखना है खुद को, 
कैसे खुश रखा जाए, 
हमें देखना है दुनियाँ में, 
कैसे रहा जाए, 
कुछ बातें हो जाती है ऐसी,
जब जीना मुश्किल लगता है, 
इस दुनियाँ की भाग दौड़ में, 
अजब ये जीवन दिखता है, 
हमें देखना है मुश्किल समय में, 
खुद को कैसे ठीक रखा जाए  l

सोच अच्छी है तो जिंदगी,
ठीक से चल पाती है, 
आगे बढ़ने की चाह हो,
तो रास्ते भी निकल जाते हैं, 
बेवजह की बातों में, 
समय गँवाना ठीक नही, 
हरदम मन की बातों में, 
आना ठीक नही, 
हमें देखना है दुनियाँ में कैसे
सुकून से रहा जाए  l

हरदम बोलने की आदत,
अच्छी नही होती है,
हरदम सोचने की आदत, 
अच्छी नही होती है,
जब विपरीत हालात हो तो, 
जीवन बेरुखा लगता है, 
जब नही जीने में सहयोग हो तो, 
मुश्किल ये जीवन दिखता है, 
हमें देखना है कैसे 
मंजिल पर पहुँचा जाए l

Thank you. 


हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...